सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: आखिर और कहां तक गिरेगा , चांदी में ₹4000 तो सोने में ₹800 की गिरावट, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Published: Tue, 26 May 2026 11:40 AM (IST)

आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में चांदी ₹4813 प्रति किलो और सोना ₹1031 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. चांदी की कीमत में ₹4813 प्रति किलो की भारी गिरावट।

  2. सोने के दाम में ₹1031 प्रति 10 ग्राम की कमी।

  3. आज सुबह के कारोबार में धातुओं के भाव गिरे।

Gold Silver Price Today: आज फिर सोने-चांदी में तबाड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10.30 बजे के आसपास चांदी में 4813 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। वहीं सोने में 1031 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है?

Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

सुबह 10.45 बजे सोने में 1031 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,050 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,58,789 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 10.50 बजे चांदी में 4691 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,72,025 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,71,580 रुपये प्रति किलो का लो और 2,74,727 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

आपके शहर में कितना है दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹158,470 ₹271,770
जयपुर ₹158,530 ₹271,870
कानपुर ₹158,660 ₹272,290
लखनऊ ₹158,660 ₹272,290
भोपाल ₹158,790 ₹272,510
इंदौर ₹158,810 ₹272,660
चंडीगढ़ ₹158,640 ₹272,370
रायपुर ₹158,580 ₹272,260

 

पटना में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,470 रुपये चल रहा है। इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,58,810 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,71,770 रुपये चल रहा है। इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,72,660 रुपये चल रहा है।