सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने-चांदी में आई इतनी तेजी, चेक करें अब क्या हो गई कीमत

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 25 Jul 2026 10:34 AM (IST)

Gold Silver Price: वैश्विक अस्थिरता के कारण इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। 24 ...और पढ़ें

इस हफ्ते सोना 2,622 रुपये और चांदी 6,974 रुपये महंगी हुई।

इस हफ्ते सोना 2,622 रुपये और चांदी 6,974 रुपये महंगी हुई।

HighLights

  1. सोना 2,622 रुपये और चांदी 6,974 रुपये महंगी हुई।

  2. वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका-ईरान युद्ध तेजी के कारण।

  3. अमेरिकी फेड का ब्याज दर फैसला तय करेगा अगली दिशा।

IANS, नई दिल्ली। Gold Silver Price: वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2 हजार रुपये और 6 हजार रुपये से अधिक महंगे हो गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,622 रुपये बढ़कर 1,43,781 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,41,159 रुपये (IBJA Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,31,703 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,302 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,836 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,05,869 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 20 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,41,915 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 23 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,557 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

इस हफ्ते कितनी महंगी हुई चांदी

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 6,974 रुपये बढ़कर 2,22,721 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,15,474 रुपये प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 22 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,26,238 रुपये प्रति किलो (Silver Price) देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 24 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,19,556 रुपये प्रति किलो देखा गया। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर क्या हैं सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,055 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 58 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर अस्थिरता बढ़ना है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद इसमें और बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अगले हफ्ते ब्याज दरों पर आने वाला अमेरिकी फेड का फैसला सोने की दिशा तय करेगा।

यह भी पढ़ें- DA Hike से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, चालू तिमाही के लिए GPF पर ब्याज दर घोषित; 1 जुलाई से लागू