सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: फेड के फैसले से पहले सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹6600 तक बढ़े दाम; क्या हैं ताजा रेट?

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 05:02 PM (IST)

    Gold Silver Price Hike Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और मध्य पूर्व के बिगड़ते हालात के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसमें ...और पढ़ें

    फेड के फैसले से पहले से सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹6600 तक बढ़े दाम; वर्ल्ड बैंक ने दिया टारगेट

    फेड के फैसले से पहले से सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹6600 तक बढ़े दाम; वर्ल्ड बैंक ने दिया टारगेट

    HighLights

    1. सोना ₹2200, चांदी ₹6600 तक महंगी हुई।

    2. फेड के फैसले, मध्य पूर्व तनाव से कीमतों में उछाल।

    3. वर्ल्ड बैंक ने सोने का $4700 प्रति औंस लक्ष्य दिया।

    नई दिल्ली| अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी फैसलों से पहले और मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल (gold silver price hike) देखने को मिला है। बाजार में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे सोना 2500 रुपए और चांदी 6600 रुपए तक मंहगी हो गई।

    MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट्स?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना 1,49,499 रुपए पर (gold price today) खुला, जो पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 449 रुपए की बढ़त है। दोपहर 4 बजे तक इसमें तेजी आई और कीमत 2518 रुपए बढ़कर 1,51,556 रुपए (gold rate today)प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसमें 1.69 फीसदी की तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक इसका हाई लेवल 1,51,595 रुपए और लो लेवल 1,49,069 रुपए रहा।

    वहीं, चांदी के जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में और भी बड़ी तेजी दिखी। चांदी 2,530 रुपए (silver price hike) उछलकर 2,40,784 रुपए पर खुली और 2,44,864 रुपए (silver price today) का इंट्राडे हाई बनाया।

    खबर लिखे जाने तक चांदी 2.56% की बढ़त के साथ 2,44,348 रुपए (silver rate today)पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान इसका लो लेवल 2,44,348 रुपए रहा। पिछले क्लोज और आज के हाई लेवल की तुलना करें तो चांदी में करीब 6600 रुपए तक की तेजी देखने को मिली।

    वैश्विक बाजार में सोने-चांदी में आई तेजी

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों (COMEX) में भी कीमती धातुओं का चमकना जारी है। यहां सोना 1.63% यानी 74 डॉलर चढ़कर 4,635 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.36% की तेजी के साथ 73 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इन कीमतों में उछाल का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है।

    खबरें और भी

    वर्ल्ड बैंक ने दिया सोने का टारगेट प्राइस

    वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने कमोडिटी बाजारों में भारी उथल-पुथल मचा दी है। आमतौर पर देखा जाता है कि जब भी दुनिया में राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का रुख करते हैं।

    इस साल सोने की कीमतें औसतन 4,700 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 1.44 लाख रुपए) (Gold Target Price 2026) तक पहुंच सकती हैं। यह कीमत 2025 के मुकाबले 37% ज्यादा है। रिपोर्ट में 2027 के लिए औसत कीमत 4,300 डॉलर (gold forecast 2026) प्रति औंस (करीब 1.31 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.5% कम है।

    यह भी पढ़ें- '2026 में सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना, लेकिन 2027 में आएगी भारी गिरावट', गोल्ड पर वर्ल्ड बैंक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी

    आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

    ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहा गतिरोध वैश्विक अस्थिरता बढ़ा रहा है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक कोई ठोस समझौता नहीं होता, नाकेबंदी जारी रहेगी। हालांकि ईरान बातचीत का संकेत दे रहा है, लेकिन तनाव कम होता नहीं दिख रहा।

    इस वैश्विक अनिश्चितता का असर यह है कि बीते एक साल में सोने की कीमतों में 40% से अधिक और चांदी के दाम में 120% से ज्यादा का तूफानी उछाल आया है।

    फिलहाल, फेड के फैसलों और वैश्विक हालात पर बाजार की नजर टिकी है, जिससे आने वाले दिनों में और अधिक उतार-चढ़ाव की आशंका बनी हुई है। अगर आप निवेश का मन बना रहे हैं, तो बाजार की चाल पर नजर रखना बेहद जरूरी है।