Gold Silver Price: सोना-चांदी हुए सस्ते, धनतेरस पर खरीदारों की मौज! कीमतों में कितनी आई गिरावट?
Gold silver price on dhanteras: धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों ...और पढ़ें
-1793937087739_m.webp)
सोना-चांदी हुए सस्ते
HighLights
धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में दाम कम हुए
खरीदारों के लिए खरीदारी का शानदार अवसर उपलब्ध
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज पूरे भारत में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। सोने-चांदी के खरीदारों के लिए काफी अहम दिन है, क्योंकि आज के दिन सोना-चांदी खरीदना एक परंपरा है। ऐसे में आज बाजार ने ही ग्राहकों की झोली में खुशियां डाल दी है। आज इंटरनेशनल मार्केट से घरेलू बाजार तक गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट आई है। आइए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में धड़ाम हुए दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी फिर सस्ते हो गए हैं। गुरुवार को कीमतों में उछाल के बाद आज फिर कीमतें धड़ाम हुई है। Comex पर सोने में 1.31% तक की गिरावट आई है (Gold Price on Comex) और यह 4059.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.41% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 51.640 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में खरीदारों की हुई चांदी
दीवाली के दो दिन पहले और धनतेरस के मौके पर घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.84 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर कहां पहुंचा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1900 तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,42,150 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2900 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,84,210 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
धनतेरस पर खूब करें खरीदारी!
आज धनतेरस के मौके पर जो लोग खरीदारी करते हैं उनके लिए काफी अच्छा मौका है। सोना-चांदी कीमतों में गिरावट आई है। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹142,710 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹130,818 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹107,033 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹184,430 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।