ट्रंप के हारते ही चमक उठा सोना-चांदी, पलक झपकते ही ₹5500 तक चढ़े दाम
Gold Silver Price Today: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार के बाद सोने और चांदी की ...और पढ़ें
-1793772654648_m.webp)
ट्रंप की हार से चमका सोना-चांदी, वैश्विक और भारतीय बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार मिली। जिसके बाद वैश्विक और भारतीय कमोडिटी बाजार में सोने-चांदी के दाम (gold silver price today) आसमान छूने लगे। चुनाव परिणामों के तुरंत बाद पलक झपकते ही कीमती धातुओं में भारी तेजी दर्ज की गई है।
चुनाव नतीजों के अनुसार, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस बड़े राजनीतिक उलटफेर का सीधा असर बुलियन और कमोडिटी मार्केट पर देखने को मिला है।
ग्लोबल और भारतीय बाजार में कितने चढ़े दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोना 2% उछलकर 76 डॉलर की तेजी के साथ 4,017 डॉलर प्रति औंस (gold price today) के पार पहुंच गया, वहीं चांदी 3.030% चढ़कर 51 डॉलर (Silver Price Today) प्रति औंस के ऊपर निकल गई।
भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी इसका जोरदार असर दिखा। सुबह 11:45 बजे तक MCX पर सोना 1.73% यानी 2500 रुपए महंगा होकर 1,41,990 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसके अलावा, चांदी में 3.10% की शानदार तेजी आई और दाम 5575 रुपए की छलांग लगाकर 1,85,499 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गए।
बाजार में अचानक इतनी बड़ी तेजी क्यों आई?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार का सीधा असर कमोडिटी की कीमतों पर पड़ा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रंप की पार्टी के पिछड़ने के बाद मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध समाप्त हो सकता है, जिसके चलते वैश्विक आपूर्ति और बाजार की चाल में यह बड़ा बदलाव आया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।