Gold Silver Price Today: कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹4000 और चांदी ₹7000 तक महंगी; एक्सपर्ट बोले- अब आएगी तूफानी तेजी
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद फिर से तेजी देखी जा रही है। आज 5 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी के दाम बढ़ गए हैं, खरीदारी से पहले नवीनतम कीमतें जानना जरूरी है।

Gold Silver Price
नई दिल्ली: सोने (Gold) और चांदी (Silver) के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से भाव में भारी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत होते ही ,सोने और चांदी की चमक लौट चुकी है। अचानक सोने-चांदी के दाम काफी तेजी से बढ़े। Comex पर सोना 74.90 डॉलर उछलकर 4,227.50 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। चांदी भी 62.070 डॉलर (silver price today) के पार कारोबार करती दिखी।
वैश्विक बाजार में क्या हैं दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में तेजी देखने को मिली है। 5 अगस्त यानी आज करीब 1 बजे सोना 1.85% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4277.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 3.03% उछलकर 62.070 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX पर क्या है रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.26 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
Gold Silver Price: MCX पर सोना 4000 और चांदी 7200 रुपए महंगी
वैश्विक बाजार की तरह भारत में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। रात 8:15 बजे तक इसमें 4071 रुपए (gold price hike) का उछाल आया और कीमत 1,48,389 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। यह इसका हाई लेवल भी रहा।
चांदी की बात करें तो इसमें 7285 रुपए (silver price hike) का जोरदार उछाल आया और कीमत 2,28,900 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गई।
वैश्विक बाजार में चांदी 62 डॉलर के पार
सोने की तरह चांदी में भी तूफानी तेजी देखने को मिली और कीमत 3.87 फीसदी बढ़कर 62 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार करती दिखी। दिनभर में इसमें 2.33 डॉलर की तेजी देखी गई।
COMEX पर 4300 डॉलर के बॉर्डर पर लटका सोना
वैश्विक बाजार कोमेक्स पर गोल्ड ने आज तूफानी तेजी दिखाई और कीमत 4300 डॉलर प्रति औंस के बॉर्डर पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह 4299.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। दिनभर में इसमें 3.50 फीसदी तक की तेजी देखी गई।
Gold Silver Price: क्या सिर्फ डॉलर की कमजोरी ही तेजी की असली वजह है?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड, अनिंद्य बनर्जी ने बताया कि डॉलर एक तात्कालिक कारण जरूर है, लेकिन इसके पीछे तीन प्रमुख ताकतें एक साथ काम कर रही हैं।
* पहला- कमजोर डॉलर, दूसरा- सस्ता कच्चा तेल (जिससे महंगाई कम होगी और फेडरल रिजर्व पर दरें बढ़ाने का दबाव घटेगा), और तीसरा- केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार की जा रही सोने की खरीदारी।
* हालांकि, एक रुकावट यह है कि फेडरल रिजर्व का रुख अभी भी सख्त (Hawkish) बना हुआ है और बाजार मानकर चल रहा है कि सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 63% संभावना है।
Gold Silver Price: सोने-चांदी में बंपर कमाई का मौका, क्या होनी चाहिए आपकी ट्रेडिंग रणनीति?
मौजूदा समय में सोने-चांदी में निवेश या ट्रेडिंग के लिए क्या सटीक रणनीति होनी चाहिए, और कच्चे तेल (Crude Oil) की चाल इन धातुओं के बुलिश ट्रेंड को कैसे प्रभावित कर सकती है?
इस अहम सवाल पर मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट और Intelisys Venture के फाउंडर, अमित सुरेश जैन ने जवाब देते हुए कहा कि शॉर्ट-टर्म में सोने और चांदी का बाजार फिलहाल पूरी तरह से बुलिश (तेजी की ओर) नजर आ रहा है, लेकिन इसमें किसी भी निवेश के लिए एक सख्त रणनीति का होना जरूरी है। वर्तमान में सोने का अक्टूबर वायदा ₹1,46,300 के आसपास और चांदी ₹2,26,000 के ऊपर कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप इस तेजी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो सोने में ₹1,47,500 से ₹1,49,000 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए ₹1,42,800 के स्तर पर एक सख्त 'स्टॉप-लॉस' (Stop-Loss) जरूर लगाएं। अगर सोना इस लेवल के नीचे फिसलता है, तो बाजार फिर से बियरिश (गिरावट की ओर) हो सकता है। वहीं, चांदी के लिए ₹2,18,000 का स्तर बेहद क्रिटिकल है। जब तक यह स्तर बरकरार है, तब तक ₹2,21,000 से ₹2,23,000 के आसपास खरीदारी (Buying) के मौके तलाशे जा सकते हैं, जिसका ऊपरी टारगेट ₹2,29,000 से ₹2,34,000 तक हो सकता है।
हालांकि, इस पूरी रणनीति में सबसे बड़ा 'गेम चेंजर' कच्चा तेल (Crude Oil) साबित हो सकता है। फिलहाल कच्चा तेल $70-$72 के आसपास ट्रेड कर रहा है, लेकिन निवेशकों को इस पर कड़ी नजर रखनी होगी। अगर कच्चा तेल उछलकर $80 के पार जाता है, तो यह जियोपॉलिटिकल (भू-राजनीतिक) तनाव बढ़ने का संकेत होगा। ऐसा होने पर सोने और चांदी का यह शॉर्ट-टर्म बुलिश स्ट्रक्चर (तेजी का रुझान) बिगड़ सकता है।
Gold Silver Price: सोने को पछाड़ चांदी में आई जबरदस्त तेजी
हालिया बाजार में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां रिकवरी के इस दौर में चांदी (Silver) ने प्रदर्शन के मामले में सोने (Gold) को भी पीछे छोड़ दिया है। निवेशकों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर चांदी में सोने के मुकाबले इतनी ज्यादा मजबूती क्यों दिख रही है और मौजूदा बाजार में चांदी की औद्योगिक मांग (Industrial Demand) का इसमें कितना बड़ा रोल है?
इस अहम सवाल का जवाब दिया है मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट और Intelisys Venture के फाउंडर, अमित सुरेश जैन ने। एक्सपर्ट के मुताबिक, चांदी के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह 'गोल्ड-सिल्वर रेश्यो' (Gold-Silver Ratio) में आया बदलाव है। हाल ही में यह रेश्यो बढ़कर 70 से 73 के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया था। ऐतिहासिक रूप से जब भी यह रेश्यो इतने ऊंचे स्तर पर होता है, तो चांदी में एक बड़ी और तेज रैली की संभावना बढ़ जाती है। अब यह रेश्यो घटकर 68.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी रेश्यो के एडजस्टमेंट के कारण चांदी सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी से भाग रही है और आउटपरफॉर्म कर रही है।
Gold Silver Price: क्या रहेगा अगस्त के लिए बाजार का आउटलुक और प्राइस टारगेट?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड, अनिंद्य बनर्जी ने गोल्ड और सिल्वर का फ्यूचर आउटलुक बताया।
सोने का आउटलुक: अगस्त के लिए सोने का दायरा $4,000–$4,300 रहने का अनुमान है। नीचे की तरफ $4,000 और $3,900-$3,950 पर मजबूत सपोर्ट है। $4,200 का लेवल पार होने पर यह $4,300–$4,350 की ओर जा सकता है। भारतीय रुपये में यह दायरा ₹1,41,000 से ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम (₹1,46,500 के मौजूदा भाव के आधार पर) के बीच देखा जा रहा है।
चांदी का आउटलुक: $60 का स्तर पार करने के बाद चांदी का दायरा $56–$66 के बीच आ गया है। अगर यह $64 के ऊपर बंद होती है, तो $70 तक के रास्ते खुल जाएंगे। नीचे की तरफ $58 पर पहला सपोर्ट है। रुपये में यह दायरा ₹2,15,000 से ₹2,45,000 प्रति किलो के बीच है।
एक्सपर्ट के मुताबिक शुक्रवार को आने वाले अमेरिका के पेरोल डेटा, अगले महंगाई के आंकड़े और सितंबर की फेड बैठक से बाजार की आगे की स्पष्ट दिशा तय होगी।
Gold Silver Price: क्या यह तेजी लंबी चलेगी या महज एक शॉर्ट-टर्म रिबाउंड है?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड, अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि यह उछाल मैक्रो-इकोनॉमिक खबरों (डॉलर, डेटा, तेल) और मजबूत फंडामेंटल्स (केंद्रीय बैंकों की खरीदारी) दोनों का मिला-जुला परिणाम है। चांदी का $60 के पार जाना एक बेहद सकारात्मक संकेत है, लेकिन ट्रेंड के पूरी तरह पलटने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। एक पक्के बुलिश ट्रेंड के लिए चांदी का $64 और सोने का $4,200 के ऊपर 'वीकली क्लोजिंग' (साप्ताहिक बंदी) देना बहुत जरूरी है। जब तक ऐसा नहीं होता, इसे सिर्फ एक मजबूत बाउंस बैक माना जा सकता है।
Gold Silver Price: गोल्ड-सिल्वर में तेजी किस तरफ इशारा कर रही?
क्या सोने और चांदी में आई हालिया शानदार रिकवरी के पीछे सिर्फ कमजोर अमेरिकी डॉलर (US Dollar Index) का हाथ है, या कुछ और ग्लोबल ट्रिगर्स भी काम कर रहे हैं? इस सवाल पर मार्केट एक्सपर्ट्स अमित सुरेश जैन ने साफ कहना है कि यह तेजी केवल डॉलर की कमजोरी का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे शॉर्ट कवरिंग, जियोपॉलिटिकल टेंशन में आई कमी और अमेरिकी ब्याज दरों व बॉन्ड यील्ड्स से जुड़ी उम्मीदें भी बड़ा रोल निभा रही हैं। हालांकि, जानकारों की मानें तो लंबे समय के कंसोलिडेशन (ठहराव) के बाद आया यह उछाल फिलहाल एक 'टेक्निकल रिबाउंड' (Technical Rebound) ज्यादा लग रहा है, और इसे अभी मीडियम-टर्म के लिए कोई पक्का 'बुलिश रिवर्सल' (तेजी का कन्फर्मेशन) मान लेना जल्दबाजी होगी।
Gold Silver Price: सोने-चांदी में 6 हफ्तों बाद आई इस धमाकेदार तेजी की असली वजह क्या है?
मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट और Intelisys के फाउंडर अमित सुरेश जैन जी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि सोने और चांदी में पिछले छह हफ्तों के कंसोलिडेशन (ठहराव) के बाद आई हालिया तेजी का सबसे मुख्य कारण शॉर्ट कवरिंग और टेक्निकल पुलबैक है। भारी गिरावट देखने के बाद निचले स्तरों से बाजार में प्रॉफिट बुकिंग और रिकवरी आई है, जिससे सोना $4,000 के नीचे से उठकर $4,200 के स्तर को पार कर गया और चांदी $55 से सुधरकर $62 प्रति औंस के ऊपर निकल आई। तकनीकी रूप से इस सुधार ने शॉर्ट-टर्म (कम अवधि) के लिए बाजार के रुझान को एक बार फिर बुलिश (तेजी की ओर) बना दिया है।
इसके अलावा, भू-राजनीतिक जोखिमों (Geopolitical Risks) में कमी आने और अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज होने से भी सोने-चांदी की कीमतों को इस शॉर्ट-टर्म रैली में काफी सहारा मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही बाजार में अभी शॉर्ट-टर्म तेजी है, लेकिन मीडियम-टर्म (मध्यम अवधि) के लिए बाजार में थोड़ा बेयरिश (मंदी) का दबाव रह सकता है। हालांकि, लॉन्ग-टर्म (लंबी अवधि) के नजरिए से देखें तो 2-3 साल तक कंसोलिडेशन रहने के बावजूद सोने और चांदी का ओवरऑल ट्रेंड बुलिश ही बना रहेगा।
Gold Silver Price: ट्रेडर्स के लिए आपकी क्या रणनीति होगी?
एक्सपर्ट मानते हैं कि हर गिरावट (dip) पर खरीदारी करें। सोने में वे $1,43,000 के आसपास खरीदारी कर सकते हैं और $1,41,000 या $1,40,500 का स्टॉपलॉस रखें। उनका टारगेट $1,45,700 और फिर $1,49,000 होना चाहिए। चांदी में भी वे $2,19,000 के आसपास खरीदारी कर सकते हैं, $2,14,000 का स्टॉपलॉस रखें और $2,29,000 के टारगेट के लिए इंतजार करें। एकतरफा तेजी वाले मार्केट में खरीदारी करने से बचें।
Gold Silver Price: सोने और चांदी का भविष्य कैसा दिख रहा है?
एक्सपर्ट मौमिता सामंत जी का कहना है कि शॉर्ट टर्म में, दोनों मेटल्स रेंजबाउंड रह सकते हैं। लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए, सोने और चांदी की कहानी अभी भी काफी मजबूत (bright) है। अमेरिका-ईरान तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था (economy), ब्याज दरें और महंगाई ये सभी फैक्टर सोने और चांदी के लिए काफी सपोर्टिव हैं। अगर सोना $1,45,700 के ऊपर बंद होता है, तो यह $1,47,000 और फिर $1,49,000 तक जा सकता है। वहीं, चांदी के लिए $2,19,000 एक बड़ा रेजिस्टेंस (resistance) था, जिसे उसने पार कर लिया है। अब इसके $2,29,000 तक जाने की पूरी संभावना है।
Gold Silver Price: एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल को लेकर R-Money की रिसर्च मैनेजर और कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट मौमिता सामंत मुख्य वजह बताई है।
उन्होंने बताया कि इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच की हालिया गतिविधियां हैं। कल रात इन दोनों देशों के बीच जो बातचीत हुई, वह पॉजिटिव डायरेक्शन में जाती हुई दिख रही है। इसके अलावा, ओमान से भी खबर आ रही है कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को लेकर चल रही बातचीत के भी सकारात्मक नतीजे आ सकते हैं। इन्हीं जियोपॉलिटिकल (geopolitical) वजहों से क्रूड ऑयल के दामों में काफी गिरावट आई है। क्रूड ऑयल के दाम (crude oil price) गिरने से मुद्रास्फीति (inflation) का दबाव कम हुआ है, जिसका सीधा फायदा सोने-चांदी को मिला है।
Gold Silver Price: सोना-चांदी क्यों छू रहा आसमान?
सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से ग्लोबल अनिश्चितता और आर्थिक बदलाव जिम्मेदार होते हैं। जब भी दुनिया में कोई भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions, जैसे युद्ध या देशों के बीच टकराव) होता है, तो शेयर बाजार में डर का माहौल बन जाता है और निवेशक सोने को एक 'सुरक्षित निवेश' (Safe Haven) मानकर उसमें अपना पैसा शिफ्ट करने लगते हैं, जिससे इसकी डिमांड और दाम दोनों बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, दुनिया भर में बढ़ती महंगाई (Inflation), डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों (जैसे अपने देश का RBI) द्वारा भारी मात्रा में सोने का रिजर्व बढ़ाना (Gold Buying) कुछ ऐसे प्रमुख कारण हैं, जो सोने और चांदी की कीमतों को तेजी से ऊपर ले जाते हैं।
Gold Silver Price: आपके शहर में कितने बढ़े दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹146,120 | ₹133,193 | ₹109,340 | 226,930 |
| मुंबई | 146,360 | ₹133,413 | ₹107,520 | ₹226,310 |
| पटना | 147,290 | ₹133,349 | ₹107,468 | ₹227,190 |
| जयपुर | ₹145,340 | ₹133,395 | ₹108,505 | ₹225450 |
| कानपुर | ₹146,517 | ₹133,181 | ₹109,110 | ₹226, 920 |
| लखनऊ | ₹147,470 | ₹133,181 | ₹108,603 | ₹222,150 |
Gold Silver Price: चेक करें लेटेस्ट रेट
आज यानी 5 अगस्त को भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम में काफी तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Price today) करीब ₹1,46,811 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,34,255 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,09,845 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Rates) बढ़े हैं। यह लगभग ₹2,27,040 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
Gold Silver Price: MCX पर कहां ट्रेड कर रहे रेट?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1989 रुपए उछला और 1,46,288 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत 4647 रुपए चढ़कर 2,26,262 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।