Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, ₹3500 तक गिरी कीमतें; दीवाली से पहले और कितना सस्ता होगा गोल्ड?
Gold Silver Price: त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 25% तक सस्ता हो गया है।
-1793331662642_m.webp)
सोना-चांदी धड़ाम
HighLights
सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 25% तक सस्ता हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें गिरीं।
मध्य पूर्व तनाव, महंगाई सोने की गिरावट के मुख्य कारण।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: त्योहारों के सीजन के वक्त सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 25% तक सस्ता (gold price crash) हो चुका है। मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका में बढ़ती महंगाई और क्रूड ऑयल की उछलती कीमतों का असर सीधा सोने पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आज शुक्रवार को वैश्विक बाजार में फिर कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
इंटरनेशनल मार्केट में फिर धड़ाम हुईं कीमतें
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट नजर आई। आज 30 अक्टूबर को Comex पर सोना 0.68% गिरकर (Gold Price on Comex) 4,004.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.07% तक गिरे और ऐसे में कीमत 51.295 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी गिरी कीमतें
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज हुई। आज सोना गिरकर करीब (gold price) ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.87 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और कीमत ₹1,41,852 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2500 रुपए की गिरावट दिखी और कीमत ₹1,87,029 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
कितने सस्ती हुईं धातुएं?
बाजार खुलते ही गोल्ड सिल्वर में फिर गिरावट दिखी। फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही धातुओं में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹142,210 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹130,359 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹106,508 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹187,530 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
रिकॉर्ड हाई से कितनी नीचे आई कीमतें?
इस साल 29 जनवरी को भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर गोल्ड ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब सोने की कीमत 1,93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी। हालांकि, मौजूदा समय में सोना इस शिखर से काफी नीचे चल रहा है। MCX गोल्ड 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (gold rate today) कर रहा है। यह कीमत इसके ऑल-टाइम हाई से करीब 50,000 रुपए यानी 25% तक कम है। अगर सोने को दोबारा 1.93 लाख रुपए के अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना है, तो मौजूदा कीमतों से लगभग 25% की जोरदार छलांग लगानी होगी।
