Gold Silver Price Today: फिर चढ़ गए सोने-चांदी के भाव, दिल्ली से मुंबई तक कितना अंतर? आपके शहर क्या है 24K गोल्ड रेट
Gold Silver Rates Today: 5 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के दाम में भारी उछाल दर्ज की गई है।
-1788580597764_m.webp)
सोना-चांदी भाव
HighLights
5 सितंबर 2026 को सोने-चांदी के दाम में उछाल।
सोना ₹1200, चांदी ₹2000 तक महंगी हुई।
दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों के ताजा भाव जानें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए आज का दिन अहम है। 5 सितंबर 2026 को सोने (Gold) और चांदी (Silver) के दाम में हलचल देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग शहरों में रेट में थोड़ा अंतर बना हुआ है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहर और अपने शहर के भाव नजर जरूर डालें।
आज दाम बढ़े या घटे?
बता दें कि 5 सितंबर यानी शनिवार को सोने और चांदी दोनों के दाम में उछाल देखने को मिली है। बुलियन के आंकड़ों की मानें तो सोना (Gold Price) ₹1200 रुपये तक चढ़ गया तो चांदी (Silver Price) ₹2000 तक भागी है। ताजा भाव की बात करें तो आज सोना ₹1,52,310 प्रति 10 ग्राम के आसपास है तो चांदी ₹237,130 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
दिल्ली में कितना है सोने का भाव?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price In delhi) करीब ₹15,277 प्रति ग्राम यानी लगभग ₹1,52,770 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹140,039 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। हालांकि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST जुड़ने के बाद आपकी वास्तविक कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। वहीं चांदी (Silver Price In delhi) ₹2,36,290 प्रति किलो पर है।
मुंबई में कितना है रेट?
मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव करीब (Gold Price Today) ₹14,287 प्रति ग्राम यानी लगभग ₹1,40,287 प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से दिल्ली की तुलना में मुंबई में 22 कैरेट सोना करीब ₹150 प्रति 10 ग्राम सस्ता पड़ रहा है। 24 कैरेट सोने का राष्ट्रीय संकेतात्मक भाव करीब ₹1,53,040 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में चांदी (silver price today) का भाव ₹2,36,700 प्रति किलो है।
चेन्नई और कोलकाता में क्या भाव?
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट करीब ₹15,195 प्रति ग्राम यानी ₹1,51,950 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं कोलकाता में यह करीब ₹15,199 प्रति ग्राम, यानी लगभग ₹1,51,990 प्रति 10 ग्राम है।
| पटना | 153,290 | ₹141, 349 | ₹115,468 | ₹236,190 |
| जयपुर | ₹154,340 | ₹141,395 | ₹116,505 | ₹236,310 |
| कानपुर | ₹156,517 | ₹141,181 | ₹114,110 | ₹237,920 |
| लखनऊ | ₹154,470 | ₹141,181 | ₹114,603 | ₹236,150 |
भाव में क्यों हो रहा बदलाव?
सोने-चांदी की कीमत सिर्फ घरेलू मांग से तय नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों की उम्मीद, वैश्विक तनाव और निवेशकों की खरीदारी का सीधा असर घरेलू भाव पर पड़ता है।
