सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: अचानक आसमान छूने लगे सोने-चांदी के भाव, और कितना महंगा होगा गोल्ड? खरीदने वालों के छूटे पसीने!

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:18 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 01:57 PM (IST)

Gold silver price today:अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स और ...और पढ़ें

चेक करें आज का सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

चेक करें आज का सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोने-चांदी के दाम बढ़े।

  2. घरेलू बुलियन मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी।

  3. MCX पर दिसंबर डिलीवरी सोना और चांदी हुए महंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना और चांदी दोनों ऐसी धातु है जिनकी कीमतों का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। सप्ताह की शुरुआत होते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट आई थी और यह गिरावट सप्ताह के चार दिनों तक रही लेकिन आज यानी हफ्ते के आखिरी दिन 9 अक्टूबर को गोल्ड-सिल्वर में तेजी देखने को मिली है। यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार तक नजर आई। ऐसे में आइए आज के रेट्स पर एक नजर डालते हैं। 

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों के दामों की चमक लौट आई है। दोपहर करीब 2:30 बजे तक सोना 1.50% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,219.50 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.18% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 60.720 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में चमकीं धातुएं

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। सप्ताह के आखिरी दिन सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर लगभग 2:00 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1890 रुपए चढ़ गया और कीमत ₹1,51,500 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 3692 रुपए तक चढ़ गई और कीमत ₹2,24,925 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों फिर चमचमा उठे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,51,990 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,38,404 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,243 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी का भाव लगभग ₹2,24,900 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: कौन थे Kesub Mahindra? जिन्होंने 48 साल संभाली महिंद्रा ग्रुप की कमान; स्टील,जीप से शुरुआत कर बनाया करोड़ों का साम्राज्य