सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Today: आज क्या है सोना-चांदी की कीमत? चेक कर लें अपने शहर के दाम; बिहार में गोल्ड सबसे सस्ता

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 02:38 PM (GMT+05:30)

    Gold Silver Price Today: त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट ...और पढ़ें

    बिहार की राजधानी पटना में आज गोल्ड सबसे सस्ता है।

    बिहार की राजधानी पटना में आज गोल्ड सबसे सस्ता है।

    नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने वाला सोना और चांदी अब लगातार गिरावट में है। शादियों का सीजन शुरू होने के बावजूद भारतीय बाजार में इन धातुओं की कीमतें दो हफ्तों से नीचे जा रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 10,059 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 20,105 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है।

    17 अक्टूबर को गोल्ड ने IBJA पर 1,30,874 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ था। वहीं अब यह गिरकर 1,20,815 रुपए रह गया है। चांदी भी इसी दिन 1,69,230 रुपए प्रति (silver price today) किलो तक पहुंची थी, जो अब लुढ़ककर 1,49,125 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। यानी दोनों मेटल्स लगातार दूसरे हफ्ते दबाव में हैं।

    आपके शहर में आज क्या है कीमत?

    भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 2 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड (gold rate today) की कीमत 1,21,650 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि चांदी 1,48,850 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम तक बिकी।

    शहर सोना (24 कैरेट) सोना (22 कैरेट) सोना (18 कैरेट) चांदी प्रति किलो
    पटना ₹121,370 ₹111,256 ₹91,028 ₹148,500
    जयपुर ₹121,410 ₹111,293 ₹91,058 ₹148,560
    कानपुर ₹121,460 ₹111,338 ₹91,095 ₹148,620
    लखनऊ ₹121,460 ₹111,338 ₹91,095 ₹148,620
    भोपाल ₹121,560 ₹111,430 ₹91,170 ₹148,740
    इंदौर ₹121,560 ₹111,430 ₹91,170 ₹148,740
    चंडीगढ़ ₹121,430 ₹111,311 ₹91,073 ₹148,580
    रायपुर ₹121,380 ₹111,265 ₹91,035 ₹148,520

    (नोट- गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम हैं।)

    यह भी पढ़ें- सोना ₹10000 सस्ता, चांदी में आई ₹20000 की भारी गिरावट, दूसरे हफ्ते क्यों गिरी कीमतें?

    खबरें और भी

    कीमतों में गिरावट के तीन बड़े कारण?

    1. अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है- डॉलर इंडेक्स के बढ़ने से ग्लोबल इन्वेस्टर्स गोल्ड-सिल्वर से पैसा निकालकर डॉलर असेट्स में शिफ्ट हो रहे हैं।
    2. भू-राजनीतिक तनाव कम होना- इजरायल-गाजा और दूसरे वैश्विक विवादों में फिलहाल तनाव घटा है, जिससे सोने की सेफ हेवन डिमांड कमजोर हुई है।
    3. अमेरिकी फेड का सख्त रुख- फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में ढिलाई के मूड में नहीं है। ऊंची ब्याज दरें गोल्ड-सिल्वर को कम आकर्षक बनाती हैं क्योंकि इन पर कोई ब्याज रिटर्न नहीं मिलता।

    ऐसे में अगर आप शॉपिंग या निवेश का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और ट्रेंड जरूर जांच लें।