सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price : सोना-चांदी में एक बार फिर बड़ी गिरावट, 3000 रुपए तक सस्ते हुए दाम; अब कितनी रह गई कीमत?

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM (IST)

    Gold Silver Price Today:सोना और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स और आईबीजेए के अनुसार, सोने में लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम ...और पढ़ें

    MCX और IBJA पर सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

    MCX और IBJA पर सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

    नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोना करीब 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 3000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई।

    MCX पर कितनी गिरी कीमतें?

    MCX पर सोमवार शाम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Price Today) 1.57% टूटकर 1,21,507 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सोने का लो लेवल 1,21,407 रुपए और हाई लेवल 1,22,890 रुपए दर्ज हुआ।
    वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। शाम 5.15 बजे तक यह 2.06% टूटकर 1,44,436 रुपए प्रति किलो (Silver Price Today) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 1,47,479 रुपए प्रति किलो था, यानी 3034 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- Baba Vanga Gold Prediction: बाबा वेंगा ने की सोने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, क्या सोने में आएगी फिर से तूफानी तेजी; देखें डिटेल

    IBJA रेट्स में भी कमी

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोना 441 रुपए सस्ता होकर 1,21,077 रुपए (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 2002 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,45,031 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलो रह गया।

    आपके शहर में कितनी रह गई कीमत?

    शहर सोना/ 10 ग्राम चांदी प्रति किलो
    पटना ₹121,760 ₹144,690
    जयपुर ₹121,810 ₹144,750
    कानपुर ₹121,860 ₹144,810
    लखनऊ ₹121,720 ₹144,680
    भोपाल ₹121,820 ₹144,790
    इंदौर ₹121,820 ₹144,790
    चंडीगढ़ ₹121,690 ₹144,640
    रायपुर ₹121,640 ₹144,580

    कीमत गिरने की वजह क्या है?

    जानकारों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट के चलते घरेलू दाम नीचे आए हैं। अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की संभावना से निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य सुरक्षित साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे कॉमेक्स (COMEX) मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों में दबाव बना हुआ है।

    खबरें और भी

    फिलहाल क्या करें निवेशक?

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई लॉन्ग टर्म निवेशक है तो गिरावट पर खरीदारी का मौका मिल सकता है। हालांकि, अल्पावधि में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।