Gold Silver Price Today LIVE: सोना ₹4400 सस्ता, चांदी ₹18300 तक लुढ़की; कहां पहुंची गोल्ड-सिल्वर की कीमत?
Gold Price Today LIVE Updates: आज शुक्रवार, 23 अक्टूबर को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखी गई। भारत में सोने की कीमत 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गई।

सोने और चांदी के पल-पल के अपडेट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Rate Today Live: कच्चे तेल की कीमतों में आए जोरदार उछाल के कारण आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू वायदा बाजार (MCX) में आज सोने का भाव करीब 1% टूटकर 1.41 लाख रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। वहीं, चांदी को भी तगड़ा झटका लगा है। चांदी 3% तक लुढ़ककर 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के आसपास पहुंच गई है।
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी इन कीमती धातुओं पर भारी दबाव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,030 डॉलर और चांदी 53 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर के रेट में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए, खरीदारी करने से पहले बाजार के ट्रेंड पर नजर रखने के लिए जानें पल-पल के अपडेट।
गोल्ड को 10 हजार रुपए बढ़ने में लगे कितने दिन?
| रुपए/10 ग्राम | तारीख | कितने दिन लगे |
| 10,000 | 5 मई 2006 | ---- |
| 20,000 | 14 अक्टूबर 2010 | 1623 दिन |
| 30,000 | 1 जून 2012 | 596 दिन |
| 40,000 | 3 जनवरी 2020 | 2772 दिन |
| 50,000 | 22 जुलाई 2020 | 201 दिन |
| 60,000 | 20 मार्च 2023 | 971 दिन |
| 70,000 | 5 अप्रैल 2024 | 382 दिन |
| 80,000 | 24 जनवरी 2025 | 294 दिन |
| 90,000 | 31 मार्च 2025 | 66 दिन |
| 1,00,000 | 13 जून 2025 | 74 दिन |
| 1,10,000 | 15 सितंबर 2025 | 94 दिन |
| 1,20,000 | 6 अक्टूबर 2025 | 21 दिन |
| 1,30,000 | 16 अक्टूबर 2025 | 10 दिन |
| 1,40,000 | 26 दिसंबर 2025 | 72 दिन |
| 1,50,000 | 20 जनवरी 2026 | 26 दिन |
| 1,60,000 | 27 जनवरी 2026 | 7 दिन |
| 1,70,000 | 28 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 1,90,000 | 29 जनवरी 2026 | 1 दिन |
गोल्ड में कब लौट सकती है तेजी?
बैंक ऑफ अमेरिका का दूसरा अनुमान यह है कि अगर सोना इस साल के निचले स्तर 3,943 डॉलर से नीचे नहीं जाता और बाद में गिरावट की ट्रेंडलाइन तथा 50-सप्ताह के मूविंग एवरेज के ऊपर निकलता है, तो डबल बॉटम बन सकता है। ऐसी स्थिति में करेक्शन खत्म होने और 2027 में सोने के नए रिकॉर्ड स्तर बनाने की संभावना मजबूत हो सकती है।
Gold Silver Price Crash: MCX पर इस हफ्ते 18300 रुपए सस्ती हो गई चांदी
ये पूरा हफ्ता गोल्ड और सिल्वर के लिए अच्छा नहीं रहा। MCX इस हफ्ते सोना 4,273 रुपए और चांदी 18,387 रुपए तक सस्ती हो गई। 16 अक्टूबर को सोना 1,47,918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं आज इसकी कीमत 1,41,806 रुपए प्रति 10 ग्राम तक के दिन भर के लो लेवल पर चली गई। वहीं 16 अक्टूबर को चांदी 2,11,187 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। आज यह 1,92,800 रुपए के साथ दिन भर के लो लेवल तक गिर गई।
Gold Price Crash: ₹1 लाख रुपए से भी नीचे गिर सकता है सोना- BofA
बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का अनुमान है कि सोना मौजूदा गिरावट के बाद करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है। भारतीय करेंसी में यह कीमत 1.12 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बैठती है। बैंक की रणनीति के मुताबिक, 4,000 डॉलर से नीचे सोने में धीरे-धीरे खरीदारी की जा सकती है। करीब 3,700 डॉलर पर खरीद बढ़ाने और 3,500 से 3,250 डॉलर (Gold Price Outlook) के दायरे में बाकी निवेश लगाने पर विचार किया जा सकता है। ये बैंक के विश्लेषण पर आधारित स्तर हैं, निश्चित लक्ष्य नहीं। बैंक के मुताबिक, गोल्ड के लिए 3,250 डॉलर का सबसे अहम लेवल होगा, जो भारतीय करेंसी में 98 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास होगा।
Gold Silver Price Crash: एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर इस हफ्ते गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। 19 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,45,944 रुपए थी, जो आज 1,41,448 रुपए हो गई। यानी इस हफ्ते सोना 4496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 13,723 रुपए की भारी गिरावट आई। 19 अक्टूबर को चांदी की कीमत 2,08,750 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो आज 1,95,027 रुपए हो गई।
Gold Silver Price Today: IBJA पर क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम?
IBJA Gold Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर आज 12 बजे जारी हुए रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1246 रुपए सस्ता हुआ। कीमत 1,41,448 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,142 गिरकर 1,29,566 रुपए हो गई। जबकि 18 कैरेट सोना 935 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,06,086 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी 4750 रुपए सस्ती होकर 1,95,027 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से 55% सस्ती हो चुकी चांदी
Silver Price Today Live: एमसीएक्स पर सिल्वर ने 29 जनवरी 2026 को 4.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन इसके अगले ही दिन से इसमें भारी गिरावट देखी गई। पिछले 8 महीनों में चांदी की कीमत आधी से भी ज्यादा गिर चुकी है। जनवरी से लेकर अब तक चांदी करीब 55% सस्ती हो चुकी है।
Gold Price Crash: 8 महीने में 25% सस्ता हो चुका सोना
Gold Price Today LIVE: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड ने 29 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सोना 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था। वहीं गोल्ड की कीमत अब 1.41 लाख रुपए के करीब पहुंच गई है। यानी पिछले 8 महीनों में सोना 25% से ज्यादा सस्ता हो चुका है। सोने की कीमतों में यह गिरावट तब आ रही है, जब भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। एक्सपर्ट्स का अनुमाना है कि गोल्ड में अभी और गिरावट आ सकती है।
Gold Silver Price in City: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹142,420 | ₹130,552 | ₹106,815 | ₹196,290 |
| मुंबई | ₹142,660 | ₹130,772 | ₹106,995 | ₹196,630 |
| पटना | ₹142,590 | ₹130,708 | ₹106,943 | ₹196,530 |
| जयपुर | ₹142,640 | ₹130,753 | ₹106,980 | ₹196,600 |
| कानपुर | ₹142,700 | ₹130,808 | ₹107,025 | ₹196,680 |
| लखनऊ | ₹142,560 | ₹130,680 | ₹106,920 | ₹196,290 |
| भोपाल | ₹142,680 | ₹130,790 | ₹107,010 | ₹196,450 |
| इंदौर | ₹142,680 | ₹130,790 | ₹107,010 | ₹196,450 |
| चंडीगढ़ | ₹142,530 | ₹130,653 | ₹106,898 | ₹196,240 |
| रायपुर | ₹142,470 | ₹130,598 | ₹106,853 | ₹196,170 |
Gold Silver Price Crash: क्यों गिर रहे सोने और चांदी के दाम?
चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी एनालिस्ट आमिर माकदा ने भी इस पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के तनाव से महंगाई बढ़ने का डर है। बाजार मानकर चल रहा है कि ऊर्जा महंगी होने से दिसंबर में फेड अपनी ब्याज दरें बढ़ा सकता है। तकनीकी चार्ट पर भी सोना कमजोर हुआ है। यह अपने अहम लेवल 200-DEMA (145,845) के नीचे आ गया है। सोने के लिए अब अगला बड़ा सपोर्ट 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। उनका मानना है कि अभी सोने में मंदी का ट्रेंड ही रहेगा। ऐसे में ट्रेडर्स को उछाल पर बिकवाली (Sell-on-rise) का मौका खोजना चाहिए।
Gold Silver Rate Today: आखिर क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (रिसर्च एनालिस्ट) जतीन त्रिवेदी ने इस गिरावट की मुख्य वजह बताई। उन्होंने कहा, सोने में कमजोरी का ट्रेंड जारी है। यह 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) गोल्ड 4,020 डॉलर तक गिर गया। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से बाजार पर भारी दबाव है। अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व (Fed) के फैसले पर है। वहां से मिलने वाले महंगाई और ब्याज दर के संकेत आगे बाजार की दिशा तय करेंगे
Silver Price Today LIVE: MCX पर कितनी सस्ती हुई चांदी?
MCX पर चांदी 1.41% सस्ती हुई। कीमत 2,809 रुपए गिरकर 1,96,790 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,98,320 रुपए और लो लेवल 1,92,800 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। पिछले दिन चांदी 1,99,599 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Price Today LIVE: MCX पर कहां पहुंचे गोल्ड के दाम?
MCX पर सोना 0.44% सस्ता हो गया। कीमत 629 रुपए गिरकर 1,42,680 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,42,980 रुपए और लो लेवल 1,41,806 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,43,309 रुपए पर क्लोज हुआ था।
