Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले गोल्ड-सिल्वर में तूफानी तेजी, दिन भर में ₹8000 तक बढ़े दाम; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट से समझें
Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के हारते (US Midterm Result 2026) ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 3700 रुपए और चांदी 8000 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई।

ट्रंप के हारने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी (Donald Trump Election) मिली करारी हार का सीधा असर कमोडिटी मार्केट पर पड़ा। ग्लोबल बाजार में सोना दिन भर में 3.38% उछला। कीमत 133 डॉलर चढ़कर 4073 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। चांदी में 5.22% का जोरदार उछाल आया और कीमत 52 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार करती दिखी। जबकि क्रूड और ब्रेंट ऑयल बुरी तरह क्रैश हो गए। क्रूड ऑयल 7.35% टूट गया और कीमत 89 डॉलर प्रति बैरल हो गई। ब्रेंट ऑयल 8.15% टूट गया और कीमत 95 डॉलर रह गई दिन भर में इसमें 8 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो यहां रात 11 बजे तक सोना 2.71% उछाल के साथ 1,43,315 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। दिन भर में यह 3776 रुपए महंगा हुआ।
चांदी में 8010 रुपए की तूफानी तेजी देखने को मिली। 4.46% उछाल के साथ इसकी कीमत 1,87,708 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गई।
अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में हार का असर, क्रूड बुरी तरह क्रैश
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत और ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते बुधवार को कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड 8.41% लुढ़ककर 88.61 डॉलर पर आ गया, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर क्रूड 8.1% की जोरदार गिरावट के साथ 8,367 रुपये पर क्रैश हो गया।
अमेरिकी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर तत्काल नए हमले न करने के संकेत देने से भू-राजनीतिक जोखिम और सप्लाई से जुड़ी चिंताएं कम हो गईं, जिसके चलते बाजार में बिकवाली हावी रही।
MCX पर कितना महंगा हुआ सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 4 दिसंबर 2026 डिलीवरी वाले गोल्ड में 2.73 प्रतिशत का उछाल दर्ज हुआ। कीमत 3751 रुपए महंगी हो गई। खबर लिखे जाने तक गोल्ड का भाव 1,43,315 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो इसका आज का हाई लेवल भी रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,39,452 रुपए पर क्लोज हुआ था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर में तूफानी तेजी
ग्लोबल मार्केट में रात 10:45 बजे तक गोल्ड-सिल्वर में तूफानी तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 3.38% चढ़ गया। जबकि चांदी में 5.20% से ज्यादा का उछाल आया। सोना 133 डॉलर महंगा होकर 4073 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। जबकि चांदी 52 डॉलर प्रति औंस से ऊपर ट्रेड करती दिखी।

MCX Silver Price Today LIVE: एमसीएक्स पर चांदी 7500 रुपए चढ़ी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गई और 7502 रुपए महंगी हो गई। दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक यह 1,87,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का लो लेवल 1,77,600 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। जबकि हाई लेवल 1,87,200 रुपए रहा।
MCX पर 3500 रुपए महंगा हुआ सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 दिसंबर 2026 डिलीवरी वाली सोना 2.40% महंगा हो गया। कीमत 3505 रुपए उछलकर 1,42,957 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
Gold Rate Today: IBJA पर क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?

Gold Silver Price Outlook: अमित सुरेश जैन ने बताए गोल्ड-सिल्वर अहम टेक्निकल लेवल
गोल्ड (MCX): 4 नवंबर 2026 को दोपहर 2:23 बजे सोना लगभग ₹1,42,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जब तक यह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ₹1,39,500 के नीचे नहीं फिसलता, तब तक इसका तेजी का रुख (Bullish Momentum) सुरक्षित है। इसके लिए तुरंत ऊपर की तरफ ₹1,45,000 का टारगेट है, और अधिकतम तेजी ₹1,46,200 तक जा सकती है।
सिल्वर (MCX): चांदी की मौजूदा कीमत करीब ₹1,87,000 है। इसमें मंदी का दबाव तभी बनेगा जब कीमतें ₹1,81,000 के नीचे ट्रेड करने लगेंगी। नई और मजबूत तेजी के लिए चांदी को ₹1,92,000 के पार निकलना होगा, जिसके बाद यह ₹2,00,000 के आंकड़े को भी पार कर सकती है।
इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन का साफ तौर पर मानना है कि निवेशकों को इस उछाल को लेकर सतर्क रहना चाहिए और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इन तकनीकी स्तरों पर पैनी नजर रखनी चाहिए।
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद सोना-चांदी में उछाल: क्या यह असली तेजी है या शॉर्ट-कवरिंग? अमित सुरेश जैन की राय
Gold Silver Price Today LIVE: इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन ने जागरण बिजनेस से बातचीत में बताया कि मिडटर्म चुनाव के नतीजों का यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद से हट गए हैं। वह अपने पद पर बने रहेंगे। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण में आने से नए कानून पास करना और सरकारी नीतियों को आगे बढ़ाना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है, और ट्रंप प्रशासन के खिलाफ जांच भी बढ़ सकती है। इसके बावजूद, ट्रंप के पास सेना के कमांडर-इन-चीफ, विदेश नीति और कई टैरिफ मामलों में कार्यकारी अधिकार सुरक्षित हैं। इतिहास गवाह है कि ट्रंप ने हमेशा वैकल्पिक कानूनी प्रावधानों से अपनी राह बनाई है, जिसके चलते बाजार में अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। जैन का मानना है कि इस हालिया उछाल को तुरंत एक स्थायी ट्रेंड रिवर्सल मान लेना जल्दबाजी होगी।
Silver Price Today: आपके शहर में क्या हैं चांदी के रेट?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹186,650 |
| मुंबई | ₹187,030 |
| पटना | ₹186,870 |
| जयपुर | ₹187,010 |
| कानपुर | ₹187,080 |
| लखनऊ | ₹187,080 |
| भोपाल | ₹187,230 |
| इंदौर | ₹187,230 |
| चंडीगढ़ | ₹187,030 |
| रायपुर | ₹186,960 |
Gold Silver Price Today: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹142,740 | ₹130,845 | ₹107,055 |
| मुंबई | ₹143,080 | ₹131,157 | ₹107,310 |
| पटना | ₹142,910 | ₹131,001 | ₹107,183 |
| जयपुर | ₹143,060 | ₹131,138 | ₹107,295 |
| कानपुर | ₹143,120 | ₹131,193 | ₹107,340 |
| लखनऊ | ₹143,120 | ₹131,193 | ₹107,340 |
| भोपाल | ₹143,230 | ₹131,294 | ₹107,423 |
| इंदौर | ₹143,230 | ₹131,294 | ₹107,423 |
| चंडीगढ़ | ₹143,080 | ₹131,157 | ₹107,310 |
| रायपुर | ₹143,020 | ₹131,102 | ₹107,265 |
Gold Silver Rate: IBJA पर कितना महंगा हुआ 24 कैरेट सोना?
Gold Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के दोपहर 12 बजे जारी हुए रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3486 रुपए महंगा हो गया और कीमत 1,41,062 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी में पिछले दिन के मुकाबले 7775 रुपए का उछाल आया और कीमत 1,84,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
Gold Silver Price Today: MCX पर कीमतों में जोरदार उछाल
Gold Silver Price LIVE: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2% तक उछला। खबर लिखे जाने तक इसमें 2672 रुपए की की तेजी आई और कीमत 1,42,124 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,42,540 रुपए और लो लेवल 1,39,177 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
चांदी में 3.25% की तूफानी तेजी आई। खबर लिखे जाने तक यह 5881 रुपए महंगी हो गई। कीमत 1,85,579 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसका हाई लेवल 1,86,600 रुपए और लो लेवल 1,77,600 रुपए रहा। पिछले दिन यह 1,79,698 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Silver Price Today: ग्लोबल बाजार में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
कॉमेक्स पर सोना 2.44% उछला। करीब 1 घंटे में 100 डॉलर महंगा होकर 4036 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। वहीं चांदी में 4.05% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कीमत 2 डॉलर महंगी होकर 51.77 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई।
