सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: दीवाली के बाद चमक उठा सोना-चांदी, कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 01:03 PM (IST)

Gold Silver News Today: दीवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। वायदा बाजार में ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: दीवाली के बाच चमक उठा सोना-चांदी, कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: दीवाली के बाच चमक उठा सोना-चांदी, कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: दीवाली के बाद सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। सोमवार को वायदा बाजार में सोना 1,800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब 4,300 रुपए तक का उछाल (gold silver price today) आया। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोना 1.25% और चांदी 1.66% महंगी हुई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में मजबूती और निवेशकों की नई खरीदारी से दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।

आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K)
नई दिल्ली ₹143,680 ₹131,707 ₹107,760
मुंबई ₹143,990 ₹131,991 ₹107,993
पटना ₹143,850 ₹131,863 ₹107,888
जयपुर ₹143,970 ₹131,973 ₹107,978
कानपुर ₹143,910 ₹131,918 ₹107,933
लखनऊ ₹143,910 ₹131,918 ₹107,933
भोपाल ₹144,020 ₹132,018 ₹108,015
इंदौर ₹144,140 ₹132,128 ₹108,105
चंडीगढ़ ₹143,820 ₹131,835 ₹107,310
रायपुर ₹143,020 ₹131,835 ₹107,865

आपके शहर में चांदी के दाम कहां पहुंचे?

शहर चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹187,060
मुंबई ₹187,420
पटना ₹187,280
जयपुर ₹187,390
कानपुर ₹187,270
लखनऊ ₹187,270
भोपाल ₹187,420
इंदौर ₹187,620
चंडीगढ़ ₹186,950
रायपुर ₹186,960

सोना ₹1.44 लाख के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,848 रुपए यानी 1.26% बढ़कर 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर (gold price today) पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने के 1,007 लॉट का लेनदेन हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में नए सौदे होने और मजबूत हाजिर मांग से कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का वायदा भाव 1.43% चढ़कर 4,128.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी ₹4300 से ज्यादा महंगी

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 4,299 रुपए बढ़कर 1,88,903 रुपए प्रति किलोग्राम (silver Price Today) हो गई। इस दौरान 1,417 लॉट का कारोबार हुआ।

विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 2.49% उछलकर 53.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मजबूत ग्लोबल रुख और नई खरीदारी ने कीमतों को सहारा दिया।

यह भी पढ़ें- सोना बेहतर या चांदी? जानिए 1 लाख रुपए के निवेश पर किस धातु ने दिया सबसे ज्यादा मुनाफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।