Gold Price Today: चांदी में तूफानी तेजी, सोने में भी उछाल; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?
बीते हफ्ते शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद चांदी में एक बार फिर अच्छी खासी तेजी (Gold Price Today) देखने ...और पढ़ें
-1770617514659_m.webp)
नई दिल्ली। बीते हफ्ते शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद चांदी में एक बार फिर अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। सोने में भी बढ़ोतरी जारी है। सुबह 11.30 बजे के आसपास सोने में 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। इसके साथ ही चांदी में भी लगभग 12 हजार प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है।
सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?
एमसीएक्स में सुबह 11.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का दाम 1,57,647 रुपये चल रहा है। इसमें 2196 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,55,546 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 11.30 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 2,61,677 रुपये चल रही है। इसमें 11785 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,58,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,64,885 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितना है दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹157,070 | ₹261,740 |
| जयपुर | ₹1,57,130 | ₹261,840 |
| कानपुर | ₹1,57,260 | ₹262,280 |
| लखनऊ | ₹157,260 | ₹262,280 |
| भोपाल | ₹1,57,380 | ₹262,490 |
| इंदौर | ₹157,380 | ₹262,490 |
| चंडीगढ़ | ₹157,150 | ₹261,880 |
| रायपुर | ₹157,150 | ₹235,320 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 1,57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना का दाम 1,57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में चांदी आज सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 261,740 रुपये रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,62,490 रुपये चल रही है।
