Gold Silver Price Hike: कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, 5 महीने के हाई पर सोना-चांदी; अब इस खबर से आ सकती है भारी गिरावट?
Gold Silver Price Today: सोना 5 महीने के उच्चतम स्तर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, ...और पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए क्यों बढ़े दाम और आगे क्या होगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। क्योंकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट के मजबूत सपोर्ट गोल्ड-सिल्वर की कीमतों ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार, 24 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोना 5 महीने के सबसे ऊंचे स्तर को तोड़ते हुए 1.64 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। जबकि चांदी की कीमत भी 4 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गई।
भाव में आज कितना आया उछाल?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपए की जोरदार छलांग लगाकर 1,64,400 रुपए (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह 1,63,500 रुपए पर था। गोल्ड ने 9 मार्च के बाद पहली बार यह जादुई स्तर छुआ है। तब इसकी कीमत 1,64,300 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
इधर, चांदी की चमक भी और बढ़ गई। इसमें लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी देखी गई और यह 3,500 रुपए महंगी होकर 2,53,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। यह इसका 4 महीने का हाई है। 17 अप्रैल के बाद चांदी पहली बार इस रेट पर आई है।
इंटरनेशनल मार्केट का कैसा है हाल?
ग्लोबल मार्केट में सोना 1.14 प्रतिशत (53 डॉलर) उछलकर 4733.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। यह मई के बाद का सबसे ऊपरी स्तर है। बीते हफ्ते में सोने में 5% और चांदी में 7% की तेजी आ चुकी है। फिलहाल चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है।
बड़ा सवालः क्यों रॉकेट हुए दाम?
लेमन मार्केट्स के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, घरेलू बाजार में इस तेजी के पीछे अमेरिका-ईरान तनाव, कमजोर होता डॉलर और सुरक्षित निवेश (Safe-haven) की भारी मांग है। वहीं, कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि यह तेजी सिर्फ भू-राजनीतिक तनाव का नहीं, बल्कि अमेरिका के मैक्रो-इकोनॉमिक बदलावों का भी नतीजा है।
दरअसल, अमेरिका का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने के बाद, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट ने लॉन्ग-टर्म कर्ज बायबैक और उधारी लागत घटाने का नया प्लान पेश किया है। इससे बॉन्ड यील्ड तेजी से गिरी है और डॉलर 2 महीने के निचले स्तर (98.5) पर आ गया है।"
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: ₹1.60 लाख के पार हुआ सोना, तो चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज का ताजा रेट?
आगे क्या होगा? इन बातों पर नजर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि,
अब सोने की अगली चाल जियो-पॉलिटिक्स से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों पर तय होगी। इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी Core PCE डेटा और जैक्सन होल में केविन वॉर्श की स्पीच पर बाजार की पैनी नजर है। सबसे बड़ा ट्रिगर आज रात होने वाली ईरान सैंक्शंस ब्रीफिंग है।"
अगर ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगते हैं, तो क्रूड ऑयल महंगा होगा, जिससे फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने पर मजबूर हो सकता है। इससे सोने की रफ्तार थम सकती है। लेकिन, अगर पाबंदियां हल्की रहीं और महंगाई के आंकड़े नरम आए, तो इस हफ्ते सोने-चांदी में और भी बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
