सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Silver Rate: 10 साल में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड; अचानक क्यों आई तेजी?

Published: Mon, 01 Sep 2025 07:19 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Rate Today सोमवार को दिल्ली में सोना 1000 रुपए उछलकर 105670 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड ...और पढ़ें

सोमवार को सोने के साथ चांदी ने भी अपनी चमक बिखेरी।
सोमवार को सोने के साथ चांदी ने भी अपनी चमक बिखेरी।

नई दिल्ली| Gold Silver Rate Today : सोना एक बार फिर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को दिल्ली के बाजार में सोना 1.05 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। लगातार छठे दिन सोने की कीमत (Gold Rate Today) बढ़ी हैं।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत शनिवार को ही 1,04,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी। सोमवार को यह नई ऊंचाई छू गया। वहीं 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 800 रुपए बढ़कर 1,04,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

ट्रेडर्स का कहना है कि निवेशक इन दिनों सोने को सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं। अमेरिका की फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक दबाव, बढ़ते टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय तनाव ने निवेशकों को सोने की तरफ खींचा है।

चांदी ने भी बिखेरी अपनी चमक

हालांकि, सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाया। सोमवार को चांदी 1,26,000 रुपए प्रति किलो (Silver Rate Today) तक पहुंच गई। शनिवार को यह 1,25,000 रुपए के स्तर पर थी। ट्रेडर्स का मानना है कि क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से चांदी की मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके गोल्ड में तो नहीं मिला चांदी और तांबा, जानें क्या होता है कैरेट? जानें एक-एक डिटेल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड बना रहे हैं। अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का सोना 1,05,937 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गया, जबकि दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का सोना 1,06,539 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की चांदी भी 1,24,990 रुपये प्रति किलो तक चढ़ गई।

क्यों बढ़े दाम, क्या बोले एक्सपर्ट?

विशेषज्ञों का कहना है कि रुपए की कमजोर स्थिति, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में संभावित ब्याज दर कटौती ने सोने को और आकर्षक बना दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स दिसंबर के लिए 3,556 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक गया। वहीं स्पॉट गोल्ड 3,470 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। चांदी भी 14 साल के उच्च स्तर यानी 41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची।

10 साल में सबसे महंगा हुआ सोना

भारत में पहली बार सोना 1.05 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.26 लाख रुपए प्रति किलो पार कर गई है। यह कीमतें बीते 10 सालों में सबसे ऊंची हैं।

इससे आम खरीदारों के लिए सोना-चांदी अब पहले से भी ज्यादा महंगे हो गए हैं। शादी-ब्याह या निवेश के लिए धातुओं की खरीद अब जेब पर बड़ा बोझ डाल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।