Sugar Crisis: देश में कितने दिन के लिए बचा है स्टॉक, विदेश से आने वाली चीनी कब तक पहुंचेगी भारत?
चीनी की बढ़ती कीमतों और त्योहारों के कारण देश में चीनी के स्टॉक और आयात को लेकर चिंताएं बढ़ गई ...और पढ़ें
-Picsart-AiImageEnhancer-1787637037617_m.webp)
देश में कब तक पहुंचेगी आयतित चीनी? (AI Image)
HighLights
चीनी की बढ़ती कीमतें और त्योहारों की मांग चिंता का विषय।
30 सितंबर तक देश में 30-35 लाख टन चीनी स्टॉक का अनुमान।
ब्राजील से आयातित चीनी अक्टूबर मध्य तक भारत पहुंचने की संभावना।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| चीनी आपके स्वाद को मीठा लेकिन जेब को फ़ीका कर रही है। चीनी की बढ़ती कीमतें आम उपभोक्ता से लेकर उपभोक्ता मंत्रालय तक के लिए चिंता का कारण हैं। इसके साथ की चीनी के स्टॉक और त्योहारों के बीच बढ़ती मांग के कारण सप्लाई को लेकर भी अटकलें तेज हैं, जिसके चलते भारत को 10 साल बाद चीनी आयात करनी पड़ रही है। अब सवाल ये है कि आखिर देश में कितनी चीनी है और विदेशों से आयात की जाने वाली चीनी भारत कब तक पहुंचेगी?
कब है चीनी की सबसे अधिक जरूरत?
इंडस्ट्री के जानकारों ने अनुमान लगाया था कि 30 सितंबर तक चीनी का सीजन खत्म होते-होते देश में करीब 30-35 लाख टन का स्टॉक बचेगा जो घरेलू मांग के मुकाबले कम है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि नए सत्र के 2 महीने (अक्टूबर-नवंबर) में चीनी की मांग बढ़ेगी क्योंकि इन दिनों नवरात्रि, दशहरा, दीवाली जैसे कई प्रमुख त्योहारों में मीठे की मांग बढ़ती है।
भारत कब पहुंचेगी इंपोर्टेड चीनी?
नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) के अध्यक्ष प्रकाश नाइकनवरे ने चीनी के आयात पर बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि, ब्राजील से चीनी की खेप को भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचने में आमतौर पर 40 से 45 दिन लगते हैं। इसके बाद इंपोर्टेड चीनी को बंदरगाहों से चीनी मिलों तक पहुंचाने में भी अतिरिक्त समय लगता है। उन्होंने अनुमान लगाया कि 15 अक्टूबर से पहले घरेलू बाजार में कितनी चीनी उपलब्ध हो पाएगी। हालांकि कितनी मात्रा में चीनी भारत पहुंचेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
देश में नहीं है चीनी की कमी
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के प्रेसिडेंट नीरज शिरगांवकर ने कहा कि 1 अगस्त तक लगभग साढ़े तीन महीने का स्टॉक मौजूद था, सितंबर-अक्टूबर में त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से पहले सरकार ने 10 लाख टन ड्यूटी-फ्री कच्ची चीनी (raw sugar) के इंपोर्ट की इजाजत दी है। इसके अलावा ISMA के DG दीपक बल्लानी ने कहा कि मौजूदा सीज़न में हमारा प्रोडक्शन लगभग 279 लाख टन होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: कब कम होंगे चीनी के दाम? सप्लाई, स्टॉक और इथेनॉल से चीनी की कमी पर ISMA ने खोले सारे राज!
क्योंकि दक्षिण कर्नाटक और तमिलनाडु में अभी स्पेशल सीजन चल रहा है। यह सीजन 30 सितंबर को खत्म होगा और हमें उम्मीद है कि हम लगभग 279 लाख टन नेट चीनी का प्रोडक्शन करेंगे। ऐसे में देश में चीनी की कोई कमी नहीं है और सप्लाई लगातार बनी रहेगी।
