सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Hike: चांदी में आई तूफानी तेजी, लगभग 3000 रुपये चढ़ा दाम; आगे कितनी बढ़ेगी कीमत?

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 10:18 AM (IST)

    1 दिसंबर, सोमवार को चांदी (Silver Price Today) रॉकेट की स्पीड से भाग रही है। चांदी में तूफानी तेजी (Silver Price Hike) है। सुबह 10 बजे के करीब चांदी म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। 1 दिसंबर, सोमवार को चांदी (Silver Price Today) रॉकेट की स्पीड से भाग रही है। चांदी में तूफानी तेजी (Silver Price Hike) है। सुबह 10 बजे के करीब चांदी में लगभग 3000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। सोने में भी तेजी  दर्ज की गई है, हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। 29 नवंबर को चांदी ने 1,75,000 रुपये प्रति किलो पहुंचकर अब तक सभी रॉकेट तोड़ दिए थे। आज सुबह 10 बजे के करीब भी चांदी 1,73,000 रुपये से 1,74,000 रुपये प्रति किलो के बीच चल रही है। 

    Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?

    सुबह 10.30 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी में 2796 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। इस समय चांदी का भाव 174,433 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी ने अब तक 173,211 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 175,502 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    यह भी पढ़ें:- Gold Price Target 2026: अगले साल 1.60 लाख रुपये होगी कीमत? जेपी मॉर्गन से लेकर गोल्डमैन सैक्स ने क्या दिया टारगेट प्राइस

    Silver Rate: आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर चांदी की कीमत
    पटना ₹176,990
    जयपुर ₹176,430
    कानपुर ₹176,500
    लखनऊ ₹176,500
    भोपाल ₹176,640
    इंदौर ₹176,640
    चंडीगढ़ ₹176,460
    रायपुर ₹175,780

    आज 1 दिसंबर, 2025 में जयपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 176,430 रुपये प्रति किलो चल रहा है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 176,640 रुपये चल रहा है। 

    Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

    सुबह 10.30 के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,27,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 967 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 127,895 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 127,980 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।