सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Hike: चांदी ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! दिन भर में ₹7100 उछला भाव, कहां पहुंचे ताजा रेट?

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 07:41 PM (IST)

    आज चांदी की कीमतों में ₹7,100 का जबरदस्त उछाल आया, जिससे यह ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों क ...और पढ़ें

    Silver Price Hike: चांदी ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! दिन भर में ₹7100 उछला भाव, क्या पहुंचे ताजा रेट?

    Silver Price Hike: चांदी ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! दिन भर में ₹7100 उछला भाव, क्या पहुंचे ताजा रेट?

    HighLights

    1. चांदी की कीमत में ₹7,100 प्रति किलो का भारी उछाल।

    2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, मांग बढ़ी।

    3. MCX पर चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर।

    नई दिल्ली| चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 7,100 रुपए के भारी उछाल (silver price hike) के साथ 2.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के स्तर पर पहुंच गई है। इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की मांग बढ़ा दी है।

    MCX पर क्या है चांदी का हाल?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 3.04% की तेजी के साथ 2,40,300 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जिसमें 509 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह, जून डिलीवरी वाला अनुबंध 5,488 रुपए यानी 2.3% उछलकर 2,43,742 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) के स्तर पर पहुंच गया। जून अनुबंध में सबसे ज्यादा सक्रियता दिखी, जिसमें 7,635 लॉट का कारोबार हुआ।

    क्यों आई यह तेजी?

    बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस निर्णय के बाद वैश्विक बाजार में चांदी और सोने जैसी सुरक्षित धातुओं की चमक बढ़ गई है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क (COMEX) में भी चांदी 2.49% चढ़कर 73.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वैश्विक स्तर पर आए इस मजबूती के रुझान का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है, जिससे निवेशकों का भरोसा चांदी में बढ़ा है। आने वाले समय में बाजार की स्थिति अमेरिकी नीति और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर टिकी रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- '2026 में सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना, लेकिन 2027 में आएगी भारी गिरावट', गोल्ड पर वर्ल्ड बैंक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी