सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्याज बेचकर खूब कमाता है भारत, ये हैं 10 सबसे बड़े खरीदार, इस पड़ोसी देश में पहुंचता आधा

Published: Wed, 27 Aug 2025 10:51 AM (IST)

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक (Largest Onion Producing Countries) है जिसके दो फसल चक्र हैं। भारतीय प्याज ...और पढ़ें

भारत किन देशों को करता है प्याज का निर्यात
भारत किन देशों को करता है प्याज का निर्यात

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है। भारतीय प्याज अपने तीखेपन के लिए फेमस हैं और साल भर उपलब्ध रहता है। भारतीय प्याज के दो फसल चक्र होते हैं। इनमें पहली कटाई नवंबर से जनवरी तक चलती है, जबकि दूसरी कटाई जनवरी से मई तक चलती है।

भारत से हर साल बड़ी मात्रा प्याज कई देशों को निर्यात भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि भारतीय प्याज के सबसे बड़े 5 आयातक देश कौन से हैं।

ये हैं टॉप 10 आयातक

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के डेटा के मुताबिक सबसे बड़े भारतीय प्याज आयातकों में बांग्लादेश, मलेशिया, यूएई, श्रीलंका, नेपाल, कुवैत, इंडोनेशिया, मालदीव्स, ओमान और वियतनाम शामिल हैं।

भारत में प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और तेलंगाना हैं। 2023-24 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) में प्याज उत्पादन में महाराष्ट्र 35% हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है, उसके बाद मध्य प्रदेश 17% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है।

वित्त वर्ष 2024-25 में किसने कितना प्याज आयात किया

देश क्वांटिटी (मिलियन टन) वैल्यू (मिलियन डॉलर) भारतीय प्याज निर्यात में हिस्सेदारी
बांग्लादेश 479,994.79 204.45 45.04
मलेशिया 170,235.76 66.78 14.71
यूएई 133,924.22 51.67 11.38
श्रीलंका 142,290.67 51.48 11.34
नेपाल 40,517.87 11.13 2.45
कुवैत 26,781.86 11.00 2.42
इंडोनेशिया 19,829.02 7.68 1.69
मालदीव्स 13,979.79 7.14 1.57
ओमान 16,609.92 6.67 1.47
वियतनाम 22,912.19 6.57 1.45

ये भी पढ़ें - जिस चिप की दुनिया को जरूरत, उसका किंग बनेगा भारत ! 5 साल में ₹9 लाख करोड़ की होगी Semiconductor इंडस्ट्री  

और कौन से खरीदते हैं प्याज 

इन टॉप 10 देशों के अलावा भी और कई देश भारत से प्याज खरीदते हैं। इनमें सिंगापुर, कतर, बहरैन, भूटान, मॉरीशस, यूके, ब्रूनेई और सऊदी अरब शामिल हैं।

भारत में प्याज की प्रमुख किस्में

भारत में प्याज की प्रमुख किस्मों में एग्रीफाउंड डार्क रेड, एग्रीफाउंड लाइट रेड, एनएचआरडीएफ रेड, एग्रीफाउंड व्हाइट, एग्रीफाउंड रोज और एग्रीफाउंड रेड, पूसा रत्नार, पूसा रेड और पूसा व्हाइट राउंड शामिल हैं।

वहीं पीले प्याज की कुछ किस्में यूरोपीय देशों में निर्यात के लिए बेहतर मानी जाती हैं। इनमें टाना एफ1, अराद-एच, सुप्रेक्स, ग्रानेक्स 55, एचए 60 और ग्रानेक्स 429 शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।