सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूब खाते हैं आलू के पराठे और चिप्स, पर जानते हैं देश में कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन? ये राज्य नंबर 1

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 01:25 PM (IST)

    भारत दुनिया में आलू उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं अलग-अलग राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य (Larg ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश है आलू उत्पादन में सबसे आगे
    उत्तर प्रदेश है आलू उत्पादन में सबसे आगे

    नई दिल्ली। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश (Largest Potato Producer Country) है। वित्त वर्ष 2024 (2023-24) के फसल वर्ष के लिए भारत का आलू उत्पादन 57.05 मिलियन टन (570.5 लाख टन) रहा था। पर क्या आप जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में सबसे अधिक आलू का उत्पादन (Largest Potato Producer State in India) होता है और कौन सा राज्य पहले नंबर पर है। आइए हम आपको बताते हैं।

    ये हैं टॉप 10 आलू उत्पादक राज्य (FY24)

    राज्य उत्पादन

    (000 टन)

    कुल उत्पादन में प्रतिशत (%) हिस्सेदारी
    उत्तर प्रदेश 485,456.27 15.11
    आंध्र प्रदेश 321,601.69 10.01
    तमिलनाडु 294,890.71 9.18
    महाराष्ट्र 279,278.26 8.69
    पश्चिम बंगाल 247,141.24 7.69
    तेलंगाना 244,316.55 7.6
    कर्नाटक 197,373.92 6.14
    मध्य प्रदेश 192,966.56 6.01
    हरयाणा 152,833.01 4.76
    पंजाब 144,354.57 4.49

    पहले नंबर पर कौन सा देश

    आलू उत्पादन में भारत, चीन के बाद, विश्व स्तर पर दूसरे नंबर पर है। हालिया आँकड़े दर्शाते हैं कि भारत सालाना 50 मिलियन टन से अधिक आलू का उत्पादन करता है।

    महत्वपूर्ण फसल है आलू

    आलू भारत में एक महत्वपूर्ण फसल है, जो प्रति इकाई क्षेत्रफल में हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू और ड्राई मैटर प्रदान करता है। इसके उत्पादन में जबरदस्त तेजी रहती है, लेकिन किसानों को अधिक आपूर्ति के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।

    भारत में आलू की खेती एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि है, और कई राज्य इसके उत्पादन में अहम योगदान देते हैं। कंद न केवल एक मुख्य भोजन है, बल्कि अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। आलू की हज़ारों किस्में हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी विशेषताएँ हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - अनिल अंबानी की RPower-RInfra के शेयरों ने फिर मचाया धमाल, दोनों में लगा 5-5% अपर सर्किट, ये है वजह

    रिसर्च एंड डेवलपमेंट

    आईसीएआर-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान आलू की नई किस्मों को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाता है, जिनमें से कई किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। क्वालिटी प्रोसेस्ड आलू उत्पादों की बढ़ती मांग, विशेष रूप से मध्य पूर्व में, एक महत्वपूर्ण निर्यात अवसर है।

    Source : APEDA