सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या होता है Maternity Insurance, कैसे करें सही प्‍लान का चुनाव? यहां जानें जवाब

    Updated: Wed, 22 May 2024 12:21 PM (IST)

    आज के समय में इंश्योरेंैस बहुत जरूरी हो गया है। अगर हेल्थ इंश्योरेंस की बात करें तो वह आपात स्थिति में काफी मददगार साबित होता है। आपको बता दें कि हेल् ...और पढ़ें

    क्‍या होता है Maternity insurance (जागरण फोटो)
    क्‍या होता है Maternity insurance (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी है।
    2. हेल्थ इंश्योरेंस में मेटरनिटी इंश्योरेंस भी शामिल होता है।
    3. मेटरनिटी इंश्योरेंस में प्री-पोस्ट प्रेगनेंसी कवर होती है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में इंश्योरेंस (Insurance) काफी जरूरी हो गया है। मार्केट में कई तरह के इंश्योरेंस मौजूद हैं। देश में इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। दरअसल, इंश्योरेंस हमें कई तरह से हेल्प करता है।

    अगर हेल्थ इंश्योरेंस की बात करें तो मेडिकल एक्सपेंस को कम करने के साथ आपात स्थिति में यह काफी मददगार साबित होता है।

    इंश्योरेंस की तरह ही हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) भी कई तरह के होते हैं। आपको बता दें कि इसमें मैटरनिटी इंश्योरेंस (Maternity Insurance) भी शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि मैटरनिटी इंश्योरेंस क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं?

    मैटरनिटी इंश्योरेंस क्या है? (What is Maternity Insurance)

    मैटरनिटी इंश्योरेंस भी एक तरह का हेल्थ इंश्योरेंस होता है। इस इंश्योरेंस में प्रेगनेंसी से जुड़े सभी खर्चे कवर होते हैं। कई इंश्योरेंस कंपनियां इस इंश्योरेंस में डिलीवरी से पहले और बाद के खर्चों को कवर करती है। वहीं, कुछ कंपनियां अपनी महिला कर्मचारी को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत ही मैटरनिटी का लाभ देती है।

    वहीं कई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में पॉलिसी धारक मैटरनिटी इंश्योरेंस को एक ऐड-ऑन करवा सकता है ताकि इंश्योरेंस में मैटरनिटी के सारे खर्च शामिल हो पाए।

    यह भी पढ़ें- Credit Card New Rules: जून में बदल जाएंगे इस क्रेडिट कार्ड के नियम, यूजर्स को होगा फायदा या फिर...

    क्या है मैटरनिटी इंश्योरेंस के फायदे (Benefit of Maternity Insurance)

    • इसमें आप इंश्योरेंस के साथ बाकी खर्चों को भी ऐड-ऑन करवा सकते हैं।
    • कई मैटरनिटी इंश्योरेंस पॉलिसी में वैक्सीनेशन, इंफर्टिलिटी ट्रीट्मेंट आदि के खर्च भी शामिल होते हैं।
    • कई कंपनी मैटरनिटी इंश्योरेंस में सरोगेसी और आईवीएफ (IVF) जैसे खर्चों को भी कवर करती है।

    सही प्लान कैसे सेलेक्ट करें

    • अगर आप मैटरनिटी इंश्योरेंस लेने का सोच रहे हैं तो आपको पहले यह समझ लेना चाहिए कि उसमें क्या-क्या कवर हो रहा है। कंपनी द्वारा मिल रहे कवरेज को समझना आवश्यक है।
    • आपको वह प्लान चुनना चाहिए जिसमें ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड जैसे टेस्ट शामिल हो।
    • प्री- प्रेगनेंसी वैक्सीन के साथ बच्चों के लिए वैक्सीन कवर करनी वाली इंश्योरेंस पॉलिसी को सेलेक्ट करना चाहिए।
    • हमेशा ऐसी मैटरनिटी इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए जिसमें पहले दिन से नवजात को कवर किया जाए।

    यह भी पढ़ें- EPFO New Rules: ईपीएफओ खाताधारकों की मौत के बाद क्लेम के लिए आधार है जरूरी? क्‍या कहते हैं नए नियम

     

    खबरें और भी