सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Online Fraud पर Cyber Insurance करेगा आपके आर्थिक नुकसान की भरपाई, जानिए कैसे काम करता है ये इंश्योरेंस

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 10:00 PM (GMT+05:30)

    Cyber Insurance साइबर इंश्योरेंस ठगी के दौरान हुए आर्थिक नुकसान के जोखिम को कम करता है। कार और लाइफ इंश्योरेंस की तरह ही साइबर इंश्योरेंस होता है। इसम ...और पढ़ें

    जानिए क्या होता है साइबर इंश्योरेंस (जागरण ग्राफिक्स)
    जानिए क्या होता है साइबर इंश्योरेंस (जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. साइबर इंश्योरेंस ऑनलाइन ठगी से हुए नुकसान को कम करने में मदद करता है।
    2. ऑनलाइन थेफ्ट कवर, साइबर बुलिंग और अनऑथोराइज्ड डिजिटल ट्रांजेक्शन को कवर किया जाता है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में लभगभ सभी लोग अपना कार्य करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं। किसी को पैसे भेजना हो या इनकम टैक्स भरना हो इंटरनेट का उपयोग किया जाता है। इसी का फायदा कई साइबर ठगों के द्वारा उठाया जाता है, जो बिल्कुल असली सा दिखने वाला नकली मैसेज भेजकर लाखों की ठगी कर लेते हैं।

    कई बार देखा जाता है कि इन जालसाजों के चक्कर में आकर लोग अपनी जीवनभर की कमाई गवां देते हैं। ऐसे इन तरह के साइबर फ्रॉड से अपनी जीवन भर की कमाई को सेफ रखने का एक तरीका इंश्योरेंस है। 

    क्या होता है साइबर इंश्योरेंस?

    कार और लाइफ इंश्योरेंस की तरह ही साइबर इंश्योरेंस होता है, जो कि साइबर फ्रॉड के समय आपके जोखिम को कवर करता है। अगर आपके साथ कोई साइबर ठगी हो जाती है तो यह उस समय आपके नुकसान को कम करने में मदद करता है। 

    क्या-क्या होता है कवर?

    साइबर इंश्योरेंस में कवरेज वैसे आपने कौन-सा प्लान किस कंपनी से लिया है। इस बात पर निर्भर करता है, लेकिन अगर आप किसी कंपनी से साइबर इंश्योरेंस ले रहे हैं तो ऑनलाइन थेफ्ट कवर, साइबर बुलिंग, अनऑथोराइज्ड डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशिल मीडिया लाइबिलिटी, मावेयरअटैक, ऑनलाइन शॉपिंग, डेटा ब्रिच और आइडेंटिटी थेफ्ट आदि जरूर कवर होने चाहिए। इसमें भी कवरेज की राशि और सुविधाओं के आधार पर प्रीमियम तय होता है। 

    खबरें और भी

    कौन-कौन सी कंपनियों के आते हैं साइबर इंश्योरेंस?

    1. SBI General Cyber VaultEdge

    2.Bajaj Allianz Individual Cyber Safe Insurance Policy

    3.HDFC Ergo Cyber Sachet Insurance

    कहां से ले सकते हैं इंश्योरेंस?

    जिस भी कंपनी का आपको साइबर इंश्योरेंस प्लान पसंद आए। आप उस कंपनी वेबसाइट, ब्रांच या एजेंट के जरिए इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं।