यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक बार प्रीमियम का भुगतान करने पर जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है LIC की सरल पेंशन योजना
पेंशन की सुविधा देने के लिए सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने सरल पेंशन योजना प्लान की सुविधा दी है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: 'जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी' के टैग लाइन से मशहूर देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) नई पेंशन योजना लेकर आई है, जिसका नाम एलआईसी सरल पेंशन प्लान (LIC Saral Pension Plan) है। एलआईसी में निवेशक भरोसे और बिना किसी फिक्र के निवेश करते हैं। एलआईसी के बेहतर रिटर्न के ट्रैक रिकॉर्ड की वजह लोगों के बीच एलआईसी ने अपना भरोसा जीता है।
क्या है सरल पेंशन योजना?
एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको एकमुश्त रकम का भुगतान करना पड़ेगा, जिसके बाद आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी। इस योजना का लाभ या तो आप अकेले ले सकते है या फिर अपने पति या पत्नी के साथ।
एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार, ये योजना 1 मार्च 2023 को लॉन्च की गई है। आपको बता दें कि इस स्कीम में निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।

इतना ही नहीं, अगर पॉलिसी धारक की किसी कारण वर्ष मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पॉलिसी धारक के नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशी वापस दे दी जाती है। आप चाहें तो इस पॉलिसी को ऑनलाइन www.licindia.in की वेबसाइट से या फिर अपने नजदीकी ऑफलाइन एलआईसी ऑफिस से खरीद सकते हैं।
पॉलिसी लेने की क्या है पात्रता ?
एलआईसी की इस पॉलिसी का फायदा आप तब उठा सकते है, जब आपकी उम्र न्यूनतम 40 साल और अधिकतम 80 साल हो। आपको इस पॉलिसी के लिए कितना प्रीमियम देना होगा, यह आपकी उम्र पर निर्भर करेगा।
.jpg)
इस प्लान के तहत आप सालाना 12 हजार रुपये की एन्युटी खरीद सकते हैं। उम्र के आधार पर प्रीमियम भरने के बाद आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन का लाभ उठा सकते है। इस स्कीम के अनुसार आपको जितनी पेंशन मिलनी शुरू होती है, उतने ही पैसे आपको पूरी जिंदगी मिलेंगे।

