सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Insurance है जरूरी, गंभीर बीमारी होने पर मिलता है एकमुश्त भुगतान; जानिए इसकी खास बातें

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 01 May 2023 10:39 AM (IST)

    Health Insurance Definition Types and Benefits आजकल के लाखों रुपये के मेडिकल खर्च को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी हो गया है। इसके जरिए आप अपन ...और पढ़ें

    Health Insurance Definition: Types, importance and Benefits
    Health Insurance Definition: Types, importance and Benefits

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रकार का इंश्योरेंस होता है, जिसमें कंपनी की ओर से किसी व्यक्ति के साथ एक निश्चित समय के लिए उसके हॉस्पिटल में भर्ती होने, दवाइयों और डॉक्टर से परामर्श का खर्च उठाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। इसके बदले में व्यक्ति द्वारा कंपनी को एक मासिक प्रीमियम का भुगतान किया जाता है। आमतौर पर ये एक साल को होता है, जिसके बाद इसे रिन्यू किया जाता है।

    हेल्थ इंश्योरेंस के प्रकार

    दो प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से ऑफर किए जाते हैं।

    1. मेडिक्लेम प्लान (Mediclaim Plans): यह एक बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान होता है। इसमें हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर किसी भी व्यक्ति के हॉस्पिटल में भर्ती होने के दौरान हुए खर्च को एक सीमा तक कवर किया जाता है।

    2. क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान (Critical Illness Insurance Plan): क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत गंभीर और ऐसी बीमारियों कवर किया जाता है, जो कि जीवन के लिए खतरा होती हैं। यह मेडिक्लेम प्लान से काफी अलग होता है। इसमें कंपनी हॉस्पिटल बिल आदि का भुगतान नहीं करती है। जब भी जांच आदि कराने पर आपको गंभीर बीमारी का पता लगता है तो इंश्योरेंस कंपनी की ओर से आपके चुने हुए प्लान के मुताबिक एकमुश्त भुगतान कर दिया जाता है।

    हेल्थ इंश्योरेंस लेने के फायदे

    परिवार की सुरक्षा

    आज के समय में कोरोना जैसी बीमारियों को देखते हुए परिवार की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी हो गया है। इससे आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई बीमारी होने पर बिना पैसों की चिंता किए हुए इलाज करा सकते हैं।

    मेडिकल का खर्च

    आज समय में तेजी से हॉस्पिटल के खर्चों में बढ़ोतरी हो रही है। छोटी-सी बीमारी का इलाज कराने पर भी आपके हजारों-लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इस कारण हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी हो गया है।

    गंभीर बीमारी से सुरक्षा

    हेल्थ इश्योरेंस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपको कोई भी गंभीर बीमारी हो जाती है और आपने क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान ले रखा है। फिर आपको पैसों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसी स्थिति में कंपनी की ओर से ही कवर के मुताबिक आपको पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    सेविंग को बचाने के लिए

    अगर आप केवल बचत पर ध्यान दे रहे हैं और हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले रखा है। फिर ये आपकी सेविंग के लिए एक बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर एक झटके में आपकी सेविंग खत्म हो सकती है।