सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होम इंश्योरेंस में नहीं कवर होती ये चीजें, ध्यान नहीं रखेंगे तो हो जाएगा नुकसान

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 09:00 AM (IST)

    घर की सुरक्षा के लिए होम इंश्योरेंस सबसे अच्छा विकल्प होता है। इससे कुदरती आपदा और आग जैसे कई हादसों से आर्थिक सुरक्षा मिलती है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें ह ...और पढ़ें

    होम इंश्योरेंस का प्रीमियम घर की कीमत, स्थान और दूसरे फैक्टर पर तय होता है।
    होम इंश्योरेंस का प्रीमियम घर की कीमत, स्थान और दूसरे फैक्टर पर तय होता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अपना घर हर किसी का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग अपनी सारी बचत दांव पर लगा देते हैं। होम लोन भी लेते हैं। ऐसे में हर कोई अपने सपनों के घर की हिफाजत भी चाहता है। इसके लिए होम इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है, जो किसी हादसे के वक्त आपके काम आता है।

    लेकिन, होम लोन लेते वक्त आपको खास ध्यान देना चाहिए कि इंश्योरेंस में कौन-सी चीजें कवर हैं और कौन-सी चीजें नहीं।

    होम इंश्योरेंस कौन करता है?

    जनरल इंश्योरेंस कंपनियां आपके घर का इंश्योरेंस करती हैं। इसमें कई चीजें कवर होती हैं। जैसे कि बाढ़, तूफान या फिर आग से घर नुकसान होने पर उसकी भरपाई। लेकिन, घर का बीमा करवाते वक्त नियम एवं शर्तों को ठीक से देखना चाहिए। इसमें साफ लिखा होता है कि आपको किन मामलों में कवरेज मिलेगा और किन में नहीं।

    घर का कमर्शियल यूज

    अगर आपने घर का बीमा करा लिया और फिर उसे कमर्शियल यूज के लिए दे दिया, तो वह कमर्शियल प्रॉपर्टी हो जाएगी। इस स्थिति में आपकी होम इंश्योरेंस पॉलिसी उस प्रॉपर्टी को कवर नहीं करेगी। अगर आप घर को कमर्शियल यूज के लिए किराए पर देने का प्लान बना रहे हैं, तो उसका बीमा कराने का कोई फायदा नहीं।

    ध्वस्तीकरण का आदेश

    अगर कोई सरकारी अथॉरिटीज घर ध्वस्त करने का आदेश देती है, तो भी होम इंश्योरेंस आपके किसी काम नहीं आएगा। सरकार कई बार अवैध निर्माण को गिराने का आदेश देती है। इससे बचने के लिए आपको घर खरीदने या बनवाने से पहले दस्तावेजों को बारीकी से चेक कर लेना चाहिए।

    खबरें और भी

    खराब कंस्ट्रक्शन से नुकसान

    अगर निर्माण में खराबी के चलते किसी तरह का नुकसान होता है, तब भी बीमा कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर सकती है। ऐसे में घर बनवाते समय आपको ध्यान देना चाहिए कि सभी मैटेरियल अच्छी क्वॉलिटी के हों। अगर ठेकेदार कोई खराब क्वॉलिटी का प्रोडक्ट लगा रहा है, तो उसे भी मना करना चाहिए।

    होम इंश्योरेंस का प्रीमियम

    होम इंश्योरेंस का प्रीमियम घर की कीमत, स्थान और दूसरे फैक्टर पर तय होता है। आमतौर पर, होम इंश्योरेंस का प्रीमियम घर की कीमत के हिसाब से 0.5 फीसदी से 2 फीसदी सालाना तक हो सकता है। हालांकि, होम इंश्योरेंस लेने से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह ले लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Home Loan Default: होम लोन डिफॉल्ट होने पर क्या करें; प्रॉपर्टी बेचना रहेगा सही विकल्प?