सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahila Samman Bachat Yojana: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर मिलता है Tax Benefit का लाभ? जानिए इस सवाल का जवाब

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 06:17 PM (GMT+05:30)

    Mahila Samman Savings Certificate (MSSC) देश के सभी टैक्सपेयर्स को समय से टैक्स का भुगतान करना होता है। ऐसे में कई स्कीम पर करदाता को टैक्स बेनिफिट का ...और पढ़ें

    इस स्कीम पर मिलता है tax benefit का लाभ
    इस स्कीम पर मिलता है tax benefit का लाभ

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस के कई स्कीम में निवेश किया जा सकता है। इन स्कीम में से एक महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Yojana) है। यह छोटी बचत योजना है। इसे बजट 2023 में पेश किया गया था। इस स्कीम को अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक के लिए शुरू किया गया है।

    इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगाता है यानि कि यह टैक्स फ्री नहीं है। यह स्कीम देश के सभी पोस्ट ऑफिस में मिल रही है।

    कौन कर सकता है निवेश

    जैसे ही इस स्कीम के नाम से पता चलता है कि यह महिला के लिए सेविंग स्कीम शुरू की गई है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसमें महिला अपने लिए या फिर नाबालिग बेटी के लिए निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा पति अपनी पत्नी के लिए निवेश कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- Mahila Samman Savings Scheme: महिलाओं और बेटियों को होगा तगड़ा मुनाफा, जानिए कैसे कैलकुलेट होता है रिटर्न

    स्कीम पर मिलता है टैक्स बेनिफिट?

    इस स्कीम में इनकम टैक्स एक्ट 1961 के 80 सी (Income Tax Act 1961 80C) के तहत टैक्स बेनिफिट का लाभ दिया जाता है। हालांकि, योजना में मिल रही ब्याज पर टैक्स देना होता है। इसका मतलब कि इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स बेनिफिट का लाभ नहीं मिलता है। इंटरेस्ट पर टीडीएस (TDS) काटा जाता है।

    यह स्कीम एफडी (FD) की तरह ही काम करता है। उदाहरण के तौर पर अगल इस स्कीम में आप 2 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी के बाद 2.32 लाख रुपये मिलेगा।

    इस स्कीम को आप अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म के साथ केवाईसी डॉक्यूमेंट्स यानी आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card) अपलोड करना होगा।

    अब इस स्कीम का लाभ देश के कई बैंक में मिल रहा है।

    कितना कर सकते हैं निवेश

    इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये तक का निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ही निवेश कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही महिला सेविंग अकाउंट है और आप दूसरा अकाउंट ओपन करना चाहते है तो उन दो अकाउंट के बीच 3 महीने का गैप होना चाहिए।

    खबरें और भी

    महिला सेविंग अकाउंट खोलने के 1 साल के बाद इसमें से 40 फीसदी राशि निकाली जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- अब इस सरकारी बैंक की सभी शाखाओं पर मिलेंगे Mahila Samman Savings Certificate, मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज