सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगले हफ्ते बाजार में होगी IPO की बहार, गोल्ड और आईटी कंपनी के ऑफर पर निवेशकों की नजर

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 09:00 PM (IST)

    IPO Open Next Week बाजार में आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को दो और मौके मिलने जा रहे हैं। Senco Gold IPO का आईपीओ निवेशकों के लिए खुलेगा। Synopt ...और पढ़ें

    Senco Gold का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा।
    Senco Gold का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आने वाले हफ्ते में कुल दो आईपीओ खुलने वाले हैं। इसमें से एक गोल्ड सेक्टर और दूसरा आईटी सेक्टर से है। आइए जानते हैं।

    सेनको गोल्ड आईपीओ (Senco Gold IPO)

    Senco Gold पूरे भारत में एक जाना पहचाना गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी। कंपनी का कारोबार गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, प्लेटिनम और अन्य कीमती पत्थरों में कारोबार है।

    सेनको गोल्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 301 रुपये से 307 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसका लॉट साइज 47 शेयरों का रखा गया है। आईपीओ 4 जुलाई से लेकर 6 जुलाई के बीच खुलेगा। आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

    कंपनी की ओर से आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट के लिए उपयोग किया जाएगा। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी के पास 2905 करोड़ रुपये की एसेट है और कंपनी का आय 4108.54 करोड़ और मुनाफा 158.48 करोड़ रुपये का था।

    सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Synoptics Technologies IPO)

    सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज एक एसएमई आईपीओ है। इसका सब्सक्रिप्शन 30 जून को खुल गया और 5 जुलाई, 2023 को बंद होगा। कंपनी का शेयर प्राइस 237 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इशू 54.03 करोड़ रुपये का है। इसमें से 35.08 करोड़ का फ्रैश इश्यू और 18.96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। इसका लॉट साइज 600 शेयरों का है।

    खबरें और भी

    कंपनी का आईटी सेक्टर में कारोबार है और हाल ही में बीएसएनएल से करार किया है। कंपनी सरकारी संस्थाओं के अलावा टाटा कम्युनिकेशंस , ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड, शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड, हेन्नेस एंड मॉरिट्ज़ (एच एंड एम) जैसी कंपनियों को भी सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।