सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुर्गी पालन से सिर्फ 32 दिन में शुरू हो जाएगी धड़ाधड़ कमाई, एक्सपर्ट ने समझाया ब्रायलर फार्मिंग का फॉर्मूला

Published: Fri, 31 Jul 2026 09:15 PM (IST)

पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी रिकी थापर ने बताया कि ब्रॉयलर फार्मिंग से सिर्फ 32 दिनों में कमाई ...और पढ़ें

HighLights

  1. ब्रॉयलर फार्मिंग से 32 दिन में शुरू करें कमाई।

  2. पोल्ट्री फेडरेशन के एक्सपर्ट ने बताया पूरा फॉर्मूला।

  3. साल में 6 लॉट तैयार कर कमाएं अच्छा मुनाफा।

नई दिल्ली| पिछले कुछ सालों में भारत का पोल्ट्री सेक्टर तेजी से बढ़ा है। करीब 60 लाख लोग डायरेक्ट-इनडायरेक्ट पोल्ट्री बिजनेस से जुड़े हैं। अगर आप भी पोल्ट्री बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो उसकी बेसिक समझ होनी बहुत जरूरी है। अधिकांश मुर्गी पालकों का मानना है कि इसमें लंबा समय बिताने के बाद ही अच्छी कमाई होती है, लेकिन तो ब्रॉयलर्स पालकर 32 दिनों में कमाई शुरू की जा सकती है।

कैसे करें ब्रॉयलर्स पालने की शुरुआत

जागरण बिजनेस के साथ खास बातचीत के दौरान पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेकेट्री रिकी थापर ने बताया कि आप किसी भी हैचरी से अच्छी क्वालिटी के चूजे खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओपन शेड्स में एक ब्रॉयलर पक्षी के लिए 1.2 स्क्वायर फीट एरिया दिया जाता है। वहीं एनवायरमेंटल कंट्रोल शेड भी होता है जो ऑटोमेशन है जिसमें ऑटोमेटिक फीडिंग सिस्टम, वाटर सिस्टम, कूलिंग सिस्टम है उसको हम एक पक्षी के लिए 0.7 स्क्वायर फीट की देते हैं। आप अपनी पक्षियों की संख्या के आधार पर गुणा करते हुए शेड बना सकते हैं।

साल में 6 लॉट डालें, हर दिन में बर्ड्स तैयार

रिकी थापर बताया कि ब्रॉयलर बर्ड्स पालने के लिए आपको बहुत अधिक इंतजार नहीं करना पड़ता है। सिर्फ 32 दिन में 2 किलो का ब्रलर तैयार होता है। इसके बाद एक हफ्ते तक शेड को सफाई के लिए खाली छोड़ दें फिर 45 से 60 दिनों के बाद दूसरा लॉट डाल सकते हैं। इस तरह से आप साल में आप बड़े आराम से छह लॉट निकाल सकते हैं।

लागत और कमाई

अगर आप ब्रायलर बर्ड्स पालना चाहते हैं तो किसी अच्छी हैचरी से आप चूजे ला सकते हैं। रिपी थापर ने कहा कि आप कम से कम 5000 चूजों से शुरुआत करें। एक बर्ड को 2 किलो जितना तैयार करने में औसतन करीब ₹200 का खर्च आता है। प्रत्येक किलो में आप ₹8-10 का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। इस तरह से आप साल में 6 लॉट निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: चीनी की स्टॉक लिमिट तय होने से बिगड़ जाएंगे चीनी कारोबारियों और रीसेल के हालात? NFCSF ने उठाई केंद्र सरकार से मांग

भारत में कितनी बड़ी है पोल्ट्री इंडस्ट्री?

पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेकेट्री रिकी थापर के मुताबिक देश में सालाना 6.2 बिलियन ब्रॉयलर्स चूजे निकलते हैं जो 11 मिलियन मैट्रिक टन चिकन का उत्पादन करते हैं। जिसकी बदौलत भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा चिकन उत्पादक देश हैं। वहीं लेयर यानि अंडे वाली मुर्गियों की बात करते हैं तो इसकी सालाना प्लेसमेंट (जितने चूजे पोल्ट्री में रखे जाते हैं) लेयर बर्ड्स की सालाना संख्या लगभग 400 मिलियन है और सालाना 149 बिलियन अंडों का उत्पादन होता है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश बन गया है।

ब्रॉयलर ब्रीडर्स की सालाना संख्या लगभग 55 मिलियन है और लेयर ब्रीडर्स की सालाना संख्या लगभग 24 मिलियन है। इसके अलावा, बैकयार्ड पोल्ट्री भी है जिसकी संख्या लगभग 40 मिलियन है।