दिल्ली ही नहीं ये हैं देश के 5 थोक मार्केट, कपड़ों का बिजनेस करने वाले सैकड़ों में उठाएं माल; हजारों में करें सेल!
यह लेख भारत के 5 प्रमुख थोक कपड़ा बाजारों की जानकारी देता है, जहाँ से व्यापारी कम दाम में माल खरीदकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

देश के मशहूर कपड़ों के थोक बाजार (AI Image)
HighLights
सूरत साड़ियों और सिंथेटिक कपड़ों का प्रमुख केंद्र।
तिरुपुर पुरुषों और बच्चों के कपड़ों का बड़ा बाजार।
दिल्ली का गांधीनगर एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड मार्केट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आज के समय में ज्यादातर लोग गारमेंट और टेक्सटाइल के कारोबार से जुड़ रहे हैं। अधिकांश लोग स्थानीय बाजारों में कपड़ों की दुकान भी खोल रहे हैं। ये भले ही ट्रेडिशनल बिजनेस है, लेकिन ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़ों का व्यापार फायदेमंद होता है। आप भी कपड़ों की दुकान चलाते हैं या शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको कपड़ों के थोक बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप कम दामों में कपड़े खरीदकर बेच सकते हैं।
सूरत, गुजरात
गुजरात का सूरत शहर टेक्सटाइल और गारमेंट के लिए काफी फेमस है। सूरत को साड़ियों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप भी साड़ियों की बिक्री करने का मन बना रहे हैं तो सूरत से खरीदारी कर सकते हैं। सूरत का रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट सिंथेटिक और डिजाइनर फैब्रिक के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां साड़ियों के अलावा ड्रेस मटेरियल और पार्टी वियर बेहद सस्ते दाम में मिल जाएंगे।
तिरुपुर, तमिलनाडु
अगर आप मेंस वियर की शॉप खोलना चाहते हैं और माल के स्टॉक को लेकर थोक बाजार का विकल्प खोज रहे हैं तो तमिलनाडु के तिरुपुर शहर जाएं। ये टी-शर्ट और शर्ट, जींस, बच्चों के कपड़े, लेगिंग्स और लोअर के स्टॉक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां सस्ते दामों में अच्छे कपड़ों का स्टॉक मिल जाएगा। तिरुपुर में खादरपेट और पी.एन. रोड फेमस हैं, इसके अलावा अप्पापालयम संडे मार्केट में भी आप खरीदारी कर सकते हैं।
पानीपत, हरियाणा
बहुत कम लोगों को पता है कि हरियाणा का पानीपत कपड़ों का बहुत बड़ा बाजार है। यहां आमतौर ठंड के कपड़े मिलते हैं। गारमेंट्स के अलावा कंबल, बेडशीट, दरी, कारपेट और चटाई का बड़ा मार्केट है। आप दुकान को बड़ी करना चाहते हैं तो यहां से थोक में माल उठाना फायदे का सौदा है। जानकारी के मुताबिक पानीपत में बरसत रोड, नूरवाला, और इन्सार चौक के आसपास कई बड़े वेयरहाउस और थोक विक्रेता स्थित हैं।
लुधियाना, पंजाब
स्वेटर, कार्डिगन और इनर वियर, जैकेट्स, हुडीज, स्वेटशर्ट्स और ट्रैक सूट सहित बच्चों के ऊनी सूट और फैंसी विंटर सेट के लिए पंजाब का लुधियाना प्रमुख होलसेल मार्केट है। यहां से देशभर के व्यापारी थोक में कपड़े लेकर बिक्री करते हैं। यहां के प्रमुख बाजार अकाल मार्केट, फील्ड गंज, गांधी नगर मार्केट और मोचपुरा बाजार हैं।
ये भी पढ़ें: Business Idea: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और हर महीने ₹40000 का शुद्ध मुनाफा! ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का A to Z
गांधीनगर मार्केट, दिल्ली
इस बाजार को एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड कपड़ा बाजार माना जाता है। गांधीनगर मार्केट दिल्ली में हर क्वालिटी (सस्ते से लेकर प्रीमियम) का फ्रेश रेडीमेड कपड़ा तैयार और थोक भाव में मिलता है। देश के कोने-कोने से व्यापारी यहां से होलसेल में माल लेकर जाते हैं। यहां के प्रमुख इलाके अशोक बाजार, महावीर बाजार और सुभाष रोड हैं। ध्यान रहे सोमवार को ये बाजार बंद रहता है।
