सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fish Farming Tips: मछली पालकों को आसानी से मिलेगा, बीमा, सब्सिडी और लोन का लाभ, इस प्लेटफॉर्म में कराएं रजिस्ट्रेशन

Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:56 AM (IST)

राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) मछली पालकों को सब्सिडी, लोन और बीमा का लाभ आसानी से दिलाने के लिए एक सरकारी पहल है। इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और आधुनिक उपकरण खरीद सकते हैं।

मछली पालकों के लिए NFDP फायदेमंद प्लेटफॉर्म

मछली पालकों के लिए NFDP फायदेमंद प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. NFDP मछली पालन क्षेत्र के डिजिटलीकरण की सरकारी पहल।

  2. मछली पालकों को सब्सिडी, लोन, बीमा का लाभ मिलेगा।

  3. रजिस्ट्रेशन कर आधुनिक उपकरण खरीदें, आय बढ़ाएं।

नई दिल्ली| पिछले कुछ सालों से ज्यादातर लोग पशुपालन और मछली पालन करने लगे हैं। बहुत से लोगों ने अच्छी नौकरी छोड़कर फुल टाइम के लिए इसे अपनाया और अच्छा लाभ कमाया। सरकार की ओर से भी ढेरों योजनाएं चलाकर मछली पालन को खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर आप भी मछली पालन करते हैं या करना चाहते हैं तो राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) के बारे में जानना जरूरी है। आइए स्टेप में इसके फायदे और खुद से रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका समझ लेते हैं।

क्या है NFDP?

राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है। इसे मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तरफ से संचालित किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मछली पालन के क्षेत्र का डिजिटलीकरण और मछली पालन करने वाले किसानों की आय बढ़ाना है।

NFDP से होने वाले फायदे

इस प्लेटफॉर्म को वन-स्टॉप समाधान योजना कहा जाता है। आपको बता दें कि यहां पंजीकरण, सब्सिडी, लोन और जलीय बीमा का लाभ मिलता है। योजना के तहत, खासतौर पर छोटे पैमाने के मछली पालकों के लिए, तालाब निर्माण, जलीय कृषि और मछली पालन उपकरणों पर सरकारी सब्सिडी और लोन प्राप्त करना आसान हो गया है।

सरकार को भी मिलती है मदद

NFDP को प्रधान मंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के तहत विकसित किया गया है। ये प्लेटफॉर्म मत्स्य क्षेत्र का एक डेटाबेस बनाता है, जो सरकार को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है। सरकार का उद्देश्य ब्लू इकॉनमी बढ़ाने पर है। इस प्लेटफॉर्म से मछली पालन के क्षेत्र में जरूरी लूप होल का पता कर उसे भरने में आसानी होगी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में सुधार होगा।

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले http://nfdp.dof.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • यहां Log in का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा
  • यहां Log in के चार ऑप्शन दिखेंगे, नीचे If not registered please CLICK HERE लिखा होगा, क्लिक करें
  • अब आपको व्यवक्तिगत या संगठन में रजिस्ट्रेशन चुनने का ऑप्शन दिखेगा, अपने अनुसार चुनें
  • अब जरूरी जानकारी भरकर सब्मिट करें, रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा

इस तरह से आप राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म में रजिस्टर्ड होकर सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं, सरकारी सब्सिडी, लोन और बीमा का लाभ ले सकते हैं। इससे आप आधुनिक उपकरण खरीद सकते हैं और सुरक्षित तरीके से अपनी कमाई भी बढ़ा सकते हैं।