₹10 लाख के खर्च से शुरू करें फूड एक्सपोर्ट का बिजनेस! डाक्यूमेंट्स, मुनाफा, विदेशों में मार्केटिंग और लॉजिस्टिक का पूरा प्रोसेस
₹10 लाख के निवेश से फूड एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू करने का सुनहरा अवसर है, जिसमें रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स की भारी मांग है। यह लेख आवश्यक दस्तावेज़, मार्केटिंग रणनीतियाँ और निवेश का सही उपयोग करने के तरीके बताता है ताकि आप वैश्विक बाजार में सफल हो सकें।

फूड प्रोसेसिंग का एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू करने का आसान तरीका (AI Image)
HighLights
₹10 लाख के निवेश से फूड एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू करें।
आवश्यक दस्तावेज़ और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को विस्तार से समझें।
अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और मार्केटिंग रणनीतियों की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
नई दिल्ली| एग्री और फूड प्रोसेसिंग का बिजनेस तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। 'रेडी-टू-ईट' प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप फूड सेक्टर से जुड़े बिजनेस प्लान (Business Plan) कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बनाकर ना सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट में बल्कि एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। अगर आपके पास ₹10 लाख तक का निवेश है तो एक्सपोर्ट बिजनेस एक बेहतरीन अवसर बन सकता है।
₹10 लाख से शुरू होने वाले बिजनेस
भारत से मसाले, एग्री प्रोडक्ट्स, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, मिलेट्स, प्रोसेस्ड फूड और इंजीनियरिंग गुड्स की दुनिया भर में अच्छी मांग है। सही योजना के साथ छोटे स्तर से शुरू होकर इस बिजनेस को करोड़ों रुपये के कारोबार तक पहुंचाया जा सकता है। इसमें मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, धनिया) मिलेट्स, ताजा और प्रोसेस्ड कृषि उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और होम डेकोर उत्पाद, कॉटन और टेक्सटाइल उत्पाद, हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पाद, रेडी-टू-ईट फूड और स्नैक्स जैसे फूड प्रोडक्ट्स को प्रोसेस बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं।
एक्सपोर्ट से कैसे जुड़े?
भारत से निर्यात करने के लिए सबसे पहले कंपनी, प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप या LLP का गठन करना होता है। खाने-पीने से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए FSSAI का लाइसेंस लेना जरूरी शर्त है। इसके साथ ही अगर आप एक्सपोर्ट बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो कुछ अन्य जरूरी डाक्युमेंट्स भी लेना होगा।
- PAN कार्ड
- करंट बैंक अकाउंट
- Import Export Code (IEC)
- GST रजिस्ट्रेशन
- AD Code (बैंक से)
- Registration Cum Membership Certificate (RCMC)
- उत्पाद से जुड़े आवश्यक लाइसेंस और सर्टिफिकेशन
खरीदार कैसे खोजें?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि विदेशों में आप अपने ग्राहक कैसे ढूंढ सकते हैं। इसके कई उपाय हैं, जिनमें Alibaba, TradeIndia और IndiaMART जैसे B2B प्लेटफॉर्म, इंटरनेशनल ट्रेड फेयर और एक्सपो, बॉयर्स-सेलर्स मीट, इंडियन एंबेसी और ट्रेड मिशन, एक्सपोर्ट प्रमोशन कांउसिल बेहतर तरीके हैं, इसके अलावा अपनी कंपनी की प्रोफेशनल वेबसाइट और LinkedIn, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी ग्राहक खोज सकते हैं। इसके अलावा कृषि और फूड उत्पादों को विदेशों में बढ़ावा देने के लिए APEDA मददगार है।
ये भी पढ़ें: Business Idea: ₹1 लाख से कम बजट में शुरू होने वाले 4 कमाल के बिजनेस प्लान, सिर्फ जेहन में रखें ये जरूरी बातें
₹10 लाख का खर्च कहां करें?
पैसे का सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। अधिकांश लोग समझ नहीं पाते कि आखिर उन्हें पैसे कहां खर्च करने हैं? आइए ₹10 लाख को अलग-अलग जगह पर खर्च करने का तरीका समझ लेते हैं।
- डाक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000
- यूनिट्स लगाने के लिए करीब ₹2 लाख का खर्च
- शुरुआती रॉ मैटेरियल और स्टॉक के लिए ₹4 लाख
- सैंपल और पैकेजिंग के लिए ₹1 लाख का खर्च
- लॉजिस्टिक्स और अन्य खर्च करीब ₹1 लाख
- बचे हुए करीब ₹1 लाख को वेबसाइट और डिजिटल मार्केटिंग में खर्च करें
₹10 लाख के खर्च पर कितना मुनाफा?
अगर आप 10 लाख रुपये लगाकर मसाले, मिलेट्स, कृषि उत्पाद या हैंडीक्राफ्ट का एक्सपोर्ट शुरू करते हैं तो कमाई पूरी तरह उत्पाद, बाजार और ऑर्डर साइज पर निर्भर करेगी। आमतौर पर छोटे एक्सपोर्टर्स का नेट प्रॉफिट मार्जिन 10% से 20% के बीच रहता है, जबकि ब्रांडेड और वैल्यू-एडेड उत्पादों में यह 25% तक जा सकता है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप ₹10 लाख के निवेश के साथ बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो ₹5 लाख प्लांट और रजिस्ट्रेशन में ही खर्च हो जाता है। आपका प्रोडक्ट करीब ₹5 लाख का ही एक्सपोर्ट होता है। अगर 10% शुद्ध मुनाफे का मार्जिन जोड़ कर चलें तो ₹50000 का मुनाफा हर महीने हो सकता है।
नए एक्सपोर्टर को शुरुआती 3-6 महीने खरीदार ढूंढने, सैंपल भेजने और भरोसा बनाने में लग सकते हैं। इसलिए पहले साल में कमाई थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आप स्टॉक बढ़ाएंगे, आपकी पहुंच बढ़ेगी तो आपकी कमाई दूसरे साल से ही ₹1 लाख हर महीने होने लगेगी।
