सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tiffin Service Business: न दुकान का खर्च न महंगा इंटीरियर, सिर्फ 5-6 घंटे काम! ₹1 लाख का इन्वेस्टमेंट और हर महीने ₹75000 की कमाई

Updated: Thu, 20 Aug 2026 08:49 PM (GMT+05:30)

टिफिन सर्विस का बिजनेस कम पूंजी में शुरू करके हर महीने ₹60,000-₹75,000 तक कमाया जा सकता है। इसके लिए दुकान या महंगे इंटीरियर की जरूरत नहीं होती, सिर्फ 6-8 घंटे काम करके घर से ही यह व्यवसाय चलाया जा सकता है।

Tiffin Service Business शुरू करने का तरीका (AI Image)

Tiffin Service Business शुरू करने का तरीका (AI Image)

HighLights

  1. कम निवेश में टिफिन सर्विस शुरू कर कमाएं लाखों।

  2. घर से 6-8 घंटे काम कर ₹75000 मासिक आय।

  3. अच्छी गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी से ग्राहक बढ़ाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने वाले लोग कई बार बड़ा इन्वेस्टमेंट कर देते हैं और बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जहां आपको दिन के सिर्फ 6-8 घंटे देने हैं और हर महीने ₹60000-₹75000 तक की कमाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको न महंगे इंटीरियर में खर्च करना होगा न ही टेबल-कुर्सियां सजाने की फिक्र। हम बात कर रहे हैं टिफिन सर्विस बिजनेस की।

बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी सामान?

टिफिन सर्विस का बिजनेस करने के लिए एक साफ-सुथरा किचन बनाएं। आप अपने घर के किसी कमरे से भी ये काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास 3-4 बड़े पतीले, बड़ी कढ़ाई, 5-10 लीटर के प्रेशर कुकर, कलछुल, चाकू, सब्जी छीलने वाली मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, थोक मात्रा में राशन और अच्छी क्वालिटी के स्टील वाले टिफिन खरीदने होंगे। इसके अलावा आपके पास गैस और चूल्हे की भी जरूरत होगी। बस इतने में ही आप ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

बिजनेस शुरू करने का अनुमानित खर्च

जरूरत के सामान खरीदने के बाद अब खर्च की भी बात कर लेते हैं। बड़े स्टील के 4 बड़े पतीले ₹8,000–12,000 में आएंगे। इसके अलावा बड़ी स्टील कढ़ाई की कीमत 5,000 हो सकती है। 5-10 लीटर प्रेशर कुकर की कीमत भी ₹5000 तक होगी। इसके अलावा 25 अच्छी क्वालिटी के स्टील टिफिन के लिए भी आपको कम से कम ₹20,000 की लागत आएगी। बड़े चम्मच,कलछी,झारा आदि ₹2,000–3,000 स्टोरेज डिब्बे,बाल्टी आदि ₹2,000 और एक मिक्सर ग्राइंडर के लिए करीब ₹2000 खर्च करने होंगे। इस हिसाब से बर्तनों में आपका कुल खर्च करीब ₹50,000 का आएगा।

वहीं राशन की बात करें तो 1 महीने के लिए कम से कम 45 किलो आटा ₹2000, 45 किलो चावल ₹5000, 15 किलो दाल करीब ₹4000, 15 लीटर खाद्य तेल ₹3,500 का खर्च आएगा। इसके अलावा 30 किलो आलू, 15 किलो प्याज और करीब 20 किलो टमाटर की जरूरत होगी। इसके अलावा 40-50 किलो अन्य सब्जियां खरीदनी होंगी जिसमें करीब ताकि बदल-बदल कर टिफिन में सर्व की जा सकें। इसमें ₹10,000-15,000 का खर्च आएगा। इसके अलावा नमक, मसाले, मिर्च, हल्दी, जीरा, अदरक-लहसुन आदि खरीदना होगा हर महीने ₹10,000 का खर्च आएगा। इस हिसाब से ₹40,000 का खर्च करना पड़ेगा। कुल मिलाकर ₹90,000 का शुरुआती खर्च है। इसमें से ₹10,000-₹20,000 टिफिन पहुंचाने या फिर एक व्यक्ति को सैलरी देने के लिए खर्च हो सकते हैं।

कमाई और मुनाफा कितना?

करीब ₹1 लाख का निवेश करने के बाद अब सबसे पहला सवाल ये है कि इससे मुनाफा कैसे मिलेगा। ऊपर बताए गए खर्च करीब 25 लोगों की टिफिन का हिसाब है। अगर आप रोजाना 25 टिफिन रोजाना देते हैं तो महीने में 750 टिफिन होंगी। खाने की क्वालिटी, क्वांटिटी और टाइमिंग सही रखते हैं तो आप प्रति टिफिन ₹100 रोजाना ले सकते हैं, जो महीने का ₹75,000 होगा। 1 लाख का निवेश वन टाइम है, लेकिन करीब ₹40,000 का राशन और ₹10,000-15,000 की सैलरी आपको हर महीने देनी होगी। अगर आप ₹55,000 हर माह खर्च करते हैं तो ₹20,000 का शुद्ध मुनाफा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, मांगी 10 अरब डॉलर की मदद! डिफॉल्ट, क्रेडिट रेटिंग और फाइनेंशियल इमेज पर क्या कहा?

ग्राहक कहां मिलेंगे?

टिफिन सर्विस का बिजनेस खाने की क्वालिटी, साफ-सफाई, कम तेल-मसाले और समय से टिफिन पहुंचा देने पर ही चलता है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो लोग अपको खुद प्रमोट करना शुरू कर देंगे। आप दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल और बाजारों के बाहर पंप्लेट या विज्ञापन लगाएं। इससे लोग आपसे जुड़ेंगे। अगर आप शहर में रहते हैं तो पहले महीने 25 लोग ढूंढना मुश्किल नहीं है। खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखा तो धीरे-धीरे कस्टमर बढ़ते रहेंगे।