घर में रहकर छापना चाहते हैं तगड़ा पैसा, फटाफट शुरू करें कम खर्च वाले ये 7 बिजनेस
यह लेख उन लोगों के लिए है जो नौकरी छोड़कर कम बजट में अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसमें होम बेकरी, टिफिन सर्विस, जूस स्टॉल जैसे 7 किफायती बिजनेस ...और पढ़ें

नई दिल्ली| अगर आप नौकरी छोड़कर अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, आपके पास बजट भी है और जगह भी लेकिन बिजनेस में उतरने से डरते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आपको 10 ऐसे बिजनेस (Business idea) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप जगह का ध्यान रखते हुए शुरू कर सकते हैं।
होम बेकरी
आप अपनी सोसायटी में होम बेकरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको महंगे इंटीरियर पर भी खर्चा नहीं बढ़ाना है, कम खर्च में छोटी सी जगह से स्टार्ट कर सकते हैं।
टिफिन सर्विस
कंपनियों और फैक्ट्रियों के नजदीक खुद का छोटा सा किचन शुरू करके फूड स्टॉल या टिफिन सर्विस का काम कर सकते हैं। खाने की शुद्धता का ध्यान दें, कम तेल-मसाले का इस्तेमाल करें, कुछ ही दिनों में आपकी अच्छी कमाई शुरू होगी।
जूस का स्टॉल
सुबह-सुबह पार्क या कम्युनिटी सेंटर के नजदीक फ्रूट जूस का स्टॉल लगा सकते हैं। यहां भी आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना है, और ताजे फलों का जूस सर्व करना है। आज के समय में लोग हेल्दी जूस को डाइट का हिस्सा बना रहे हैं।
कैंडल बिजनेस
ये बिलकुल नया और यूनिक बिजनेस आइडिया है। आज के समय में लोग कैंडल लाइट डिनर, पार्टी में डेकोरेशन और गिफ्ट देने के लिए सुंदर और सुगंधित मोमबत्ती को खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग इसे बनाकर ऑनलाइन सेल कर रहे हैं।
खबरें और भी
गिफ्ट हैम्पर बिजनेस
आज के समय में गिफ्ट लेने और देने का चलन अधिक तेजी से बढ़ा है। आप बेहतर और अलग तरीके के गिफ्ट्स की पैकेजिंग कर इसे बेचना शुरू करें, अगर आप कीमतें कम रखेंगे तो ये बहुत अच्छा चलने वाला बिजनेस साबित होगा।
जूट बैग निर्माण
आज के समय में लोग हैंडमेड चीजों को खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप जूट के डिजाइन वाले हैंडबैग बनाते हैं तो इसे बेचने के लिए आपको ग्राहक ढूंढ़ने के लिए बहुत मशक्कत नहीं करनी होगी, लोग खुद-ब-खुद जुड़ने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: Business Idea: खुद का कैफे या रेस्टोरेंट खोलने के लिए कहां से मिलेगा लोन, कौन-कौन से लायसेंस लेना जरूरी?
ऑनलाइन फूड डिलिवरी किचन
आज के समय में ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग घरों में किचन शुरू करके ऑनलाइन फूड डिलेवरी का काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप टेस्टी खाना बनाते हैं तो लोग पर्सनल ऑर्डर भी करते हैं और अच्छा पैसा भी देते हैं।