SIP Calculation: 21 की उम्र से शुरू करें SIP, हर रोज ₹30 की बचत से बनेगा ₹21 लाख का फंड; ये रहा पूरा कैलकुलेशन!
SIP Calculations: यह लेख बताता है कि कैसे 21 साल की उम्र से प्रतिदिन ₹30 बचाकर SIP में निवेश करने से 28 सालों में ₹21 लाख का फंड बनाया जा सकता है। यह ...और पढ़ें

SIP Calculation: 21 की उम्र से शुरू करें SIP, सिर्फ ₹30 की बचत से बनेगा ₹21 लाख का फंड; ये रहा पूरा कैलकुलेशन!
HighLights
21 साल की उम्र से SIP शुरू करने का लाभ।
प्रतिदिन ₹30 बचाकर ₹21 लाख का बड़ा फंड बनाएं।
28 साल में ₹3 लाख निवेश से ₹21 लाख का फंड।
नई दिल्ली। क्या आप आज से ही अपने भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करने के बारे में सोच रहे हैं? लेकिन हर बार कम कमाई या पैसों की तंगी के कारण सेविंग करने का आइडिया ड्रॉप करना पड़ता है? तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप हर दिन छोटे-मोटे खर्चे को इग्नोर करते हुए ही अपने लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
कई लोगों के मन में सवाल आता है कि कैसे वो एक साथ हजार या उससे ज्यादा की रकम निवेश करें। ऐसे में आप डेली SIP की मदद से हर रोज थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर निवेश कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि अगर आप हर रोज एक कप चाय का पैसा यानी कि ₹30 बचाएंगे तो कितने सालों में आपके पास ₹21 लाख का फंड जमा हो जाएगा।
क्या होती है SIP?
SIP का मतलब है Systematic Investment Plan। यानी कि आप हर महीने किसी अच्छे से म्यूचुअल फंड में थोड़ा-थोड़ा निवेश करेंगे, जिससे भविष्य में आपके पास अच्छा-खासा फंड तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो महीने में एक दिन निवेश कर सकते हैं और अगर आप एक साथ पैसा नहीं डाल सकते हैं तो हर दिन थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे न आपके ऊपर पैसे का बोझ होगा और आप नियमित रूप से बचत भी करते जाएंगे।
कैसे तैयार होगा ₹20 लाख का फंड?
अगर आपकी उम्र 21 साल है और आप अपनी पॉकेट मनी से हर रोज कुछ पैसा बचाकर निवेश करते हैं तो लगभग 28 सालों में आपके पास ₹21 लाख का फंड तैयार हो जाएगा।
खबरें और भी
- हर दिन कितना करना होगा निवेश: ₹30
- समय अवधि: 28 साल
- एवरेज रिटर्न: 12%
- निवेश की कुल राशि: ₹3,02,400
- कितना फंड होगा तैयार: ₹21,91,101
कैलकुलेशन से साफ है कि अगर हर रोज ₹30-30 बचाकर निवेश की शुरुआत करेंगे तो सिर्फ ₹3 लाख के निवेश से ही ₹21 लाख से ज्यादा का फंड तैयार कर लेंगे।
SIP करते समय क्या ध्यान रखें?
एसआईपी करते समय हमेशा आपको अपनी जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। जरूरत के हिसाब से ही हर महीने निवेश करना चाहिए। अगर आप छोटी उम्र में एसआईपी की शुरुआत कर रहे हैं तो छोटी रकम के साथ कर सकते हैं। लेकिन अगर आप एसआईपी की शुरुआत लेट करेंगे तो आपको थोड़ी ज्यादा रकम निवेश करनी चाहिए ताकि कम समय में आप बड़ा फंड तैयार कर सकें।
याद रखें कि एसआईपी में वो पैसा डालें जिसकी जरूरत आपको आगे बिलकुल नहीं पड़ने वाली है, क्योंकि लंबे समय में ही एसआईपी का फायदा मिल पाएगा, कम समय में नहीं।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड में निवेश करना जोखिमों के अधीन है, किसी भी फंड में निवश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। जागरण बिजनेस आपको किसी भी फंड ने निवेश करने की राय नहीं देता है।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: पति-पत्नी सरकारी नौकरी में हैं तो क्या दोनों को मिलेगा HRA? सरकार ने खुद संसद में दिया जवाब