SIP: हर महीने ₹3000 के निवेश से 10,15 और 20 साल में बनेगा कितना फंड? देखिए पूरा कैलकुलेशन
SIP Calculation: यह लेख ₹3000 मासिक SIP निवेश से 10, 15 और 20 वर्षों में 12% और 15% रिटर्न पर बनने वाले संभावित फंड का विस्तृत कैलकुलेशन प्रस्तुत करता है।
-1789039028478_m.webp)
3000 रुपये की एसआईपी का पूरा कैलकुलेशन (AI Photo)
HighLights
₹3000 मासिक SIP से लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन।
10, 15, 20 साल में 12% और 15% रिटर्न का कैलकुलेशन।
कंपाउंडिंग की शक्ति से छोटी बचत बनती है बड़ा फंड।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वालों के लिए Systematic investment plan (SIP) लंबी अवधि में भारी भरकम वेल्थ क्रिएट करने का सबसे शानदार टूल बन चुका है। जो लोग शेयर बाजार के रिस्क से डरते हैं और एकमुश्त बड़ा पैसा नहीं लगा सकते, उनके लिए छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने का यह बेस्ट तरीका है। इसमें कंपाउंडिंग का जादू चलता है।
अगर आप हर महीने मात्र ₹3000 की SIP शुरू करते हैं तो 12% या 15% के अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 10,15 और 20 साल में आप कितना मोटा फंड बना सकते हैं आइए इसका पूरा गणित समझते हैं।
1. 10 साल की SIP का कैलकुलेशन
अगर आप 10 साल तक हर महीने लगातार 3000 रुपये निवेश करते हैं तो
- आपका कुल निवेश: ₹3,60,000
- 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको कुल ₹6,72,108 मिलेंगे और इसमें लगभग ₹3.37 लाख सिर्फ आपका वेल्थ गेन होगा।
- वहीं 15% सालाना रिटर्न की बात करें तो आपको कुल ₹8,35,972 मिलेंगे। और आपकी रिटर्न से कमाई करीब ₹4.75 लाख होगी।
2. 15 साल की SIP का कैलकुलेशन
अगर आप इसी निवेश को 5 साल और जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग का असली असर दिखना शुरू हो जाता है।
- आपका कुल निवेश: ₹5,40,000
- 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको कुल फंड ₹15,13,728 मिलेंगे और इसमें लगभग ₹₹8.87 लाख सिर्फ आपका वेल्थ गेन होगा।
- वहीं 15% सालाना रिटर्न की बात करें तो आपको कुल फंड ₹18,49,097 मिलेंगे। और आपकी रिटर्न से कमाई करीब ₹13 लाख होगी।
3. 20 साल की SIP का कैलकुलेशन
लंबी अवधि में निवेश टिकाए रखने पर रिटर्न कैसे रॉकेट बन जाता है, वह इस आंकड़े से समझिए:
- आपका कुल निवेश: ₹7,20,000
- इस निवेश की अवधि पर 12% सालाना रिटर्न पर आपका कॉपर्स बढ़कर ₹27,59,572 हो जाता है और आपको ₹20 लाख रिटर्न का प्रॉफिट होता है।
- वहीं 15% सालाना रिटर्न पर आपका फंड छप्परफाड़ ₹40,81,220 हो जाता है और आपकी रिटर्न से कमाई करीब ₹32 लाख होती है।
कंपाउंडिंग (Compounding) का असली जादू क्या है?
जरा 20 साल के 15% रिटर्न वाले कैलकुलेशन पर गौर कीजिए। आपने अपना जेब से पूरे 20 साल में सिर्फ 7.20 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन उस पर आपको ₹32 लाख सिर्फ रिटर्न के तौर पर मिले। इसका सीधा मतलब है कि जितना लंबा आपका निवेश होगा, आपके पैसे पर मिलने वाला रिटर्न उतना ही तेजी से आपके मूलधन (Principal) को बढ़ाएगा।
