इस म्यूचुअल फंड ने बिखेरा जलवा! 6 साल में दिया 20% से ज्यादा रिटर्न, ₹1 लाख लगाए होते तो कितने हो गए होते?
कोटक पायनियर फंड ने पिछले लगभग 6 सालों में 20.97% का शानदार रिटर्न दिया है, जिससे ₹1 लाख का निवेश ...और पढ़ें

इस म्यूचुअल फंड ने बिखेरा जलवा! 6 साल में दिया 20% से ज्यादा रिटर्न, ₹1 लाख लगाए होते तो कितने हो गए होते?
HighLights
कोटक पायनियर फंड ने 6 साल में 20.97% CAGR रिटर्न दिया।
₹1 लाख का निवेश बढ़कर ₹3 लाख से अधिक हो गया।
फंड टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव बिजनेस मॉडल वाली कंपनियों में निवेश करता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेश (Investment in Mutual Fund) करने वालों के लिए पिछले कुछ साल काफी शानदार रहे। बाजार में कई ऐसी स्कीम्स हैं, जिन्होंने निवेशकों के पैसों को कई गुना बढ़ा दिया। आज एक ऐसी ही पॉपुलर स्कीम के बारे में बात करेंगे, जिसने लगभग 6 सालों में 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर किसी ने इस फंड में ₹1 लाख लगाए होते तो आज कितने बन गए होते।
क्या है इस फंड का नाम?
इस खास फंड का नाम है Kotak Pioneer Fund। इस फंड की शुरुआत अक्टूबर 2019 में हुई थी। तब से लेकर अब तक इसने 20.97% का शानदार सीएजीआर (CAGR) रिटर्न दिया है। इस दौरान इसके बेंचमार्क का रिटर्न 16.53% रहा है। वहीं अगर 5 साल की बात करें तो 5 सालों में इस फंड ने 13.31% CAGR दिया और 3 साल में इसने 18.84% CAGR रिटर्न दिया। साथ ही 30 सितंबर 2026 तक इस फंड का कुल एसेट ₹4200 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
कैलकुलेशन से समझें:
निवेश की रकम: ₹100000
निवेश की साल: 6 years
कुल रिटर्न रेट: 20.97%
कुल फंड जमा: ₹3,13,376
कैलकुलेशन से साफ है कि अगर किसी ने 6 साल पहले इसमें सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते तो आज उनकी कीमत ₹3 लाख से भी ज्यादा का होती। हालांकि म्यूचुअल फंड में निवेश कभी फिक्स नहीं होते हैं, ये बाजार की चाल के हिसाब से बदलते रहते हैं।
क्या है इस फंड की खासियत?
कोटक पायनियर फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। ये उन कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाती है जो टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट्स, प्रॉसेसेस, डिस्ट्रीब्यूशन और नए बिजनेस मॉडल्स यानी इनोवेशन (Innovation) का इस्तेमाल करती हैं। इस साल 30 सितंबर तक इस फंड का करीब 17.20% पैसा विदेशी म्यूचुअल फंड्स में लगा हुआ था। इससे निवेशकों को भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशी शेयर बाजारों की तेजी का फायदा उठाने का मौका भी मिलता है।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: JP Power को खरीदने वाली Adani Power के धमाकेदारी तिमाही नतीजे, मुनाफा 134% बढ़कर हुआ 6919 करोड़ रुपये
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।