सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commodity Mutual Fund: वो 5 कमोडिटी फंड, जिन्होंने 1 साल में दिया 110% से ज्यादा का रिटर्न, ₹1 लाख लगाए होते तो कितने हो गए होते?

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

    चांदी के फंड ऑफ फंड्स (FoFs) ने एक साल में 110% से अधिक का रिटर्न देकर सोने और स्टॉक मार्केट को पछाड़ दिया है। औद्योगिक मांग में वृद्धि के कारण चांदी ...और पढ़ें

    वो 5 कमोडिटी फंड, जिन्होंने 1 साल में दिया 110% से ज्यादा का रिटर्न, ₹1 लाख लगाए होते तो कितने हो गए होते?

    वो 5 कमोडिटी फंड, जिन्होंने 1 साल में दिया 110% से ज्यादा का रिटर्न, ₹1 लाख लगाए होते तो कितने हो गए होते?

    HighLights

    1. चांदी के FoFs ने एक साल में 110% से अधिक रिटर्न दिया।

    2. सोने और स्टॉक मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है।

    3. औद्योगिक मांग चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण है।

    नई दिल्ली। सोने की रिकॉर्ड तोड़ महंगाई की चर्चा तो हर तरफ है, लेकिन रिटर्न के मामले में असली बाजी किसी और ने ही मार ली है! अगर आप भी अब तक 'गोल्ड' को ही मुनाफे का जरिया मानकर बैठे हैं, तो जरा ठहरिए। सोने के अलावा कमोडिटी मार्केट में एक ऐसी चीज भी है जिसने स्टॉक मार्केट से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है।

    पिछले एक साल में चांदी ने वो तूफानी रफ्तार पकड़ी है कि निवेशकों की किस्मत रातों-रात बदल गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर आपने फिजिकल चांदी खरीदने और उसे तिजोरी में लॉक करने के झंझट से बचकर, सिर्फ म्यूचुअल फंड के जरिए Silver FoFs (Fund of Funds) में एक छोटा सा भी दांव खेला होता, तो आज आपका पैसा दोगुना से भी ज्यादा हो चुका होता। आइए आज बात करते हैं सिल्वर में पैसा लगाने वाले फंड ऑफ फंड्स की, जिन्होंने 1 साल में 110% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

    कौन से हैं वो 5 म्यूचुअल फंड?

    कमोडिटी फंड्स की लिस्ट में सबसे पहले निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड है, जिसने 1 साल के लिए 110.11% का सीएजीआर रिटर्न दिया, वहीं दूसरे नंबर पर आदित्य बिड़ला सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड है जिसने 1 साल में 110.83% का सीएजीआर रिटर्न दिया है। इन दोनों फंड का NAV क्रमशः ₹35.17 और ₹35.91 है। 

    फंड का नाम NAV AUM ₹ करोड़ 1 साल का रिटर्न (CAGR 1Y) एक्सपेंस रेशियो (%)
    निप्पॉन इंडिया (Nippon India) ₹35.17 4,846.97 110.11% 0.22%
    आदित्य बिड़ला (Aditya Birla) ₹35.91 1,391.92 110.83% 0.27%
    आईसीआईसीआई प्रू सिल्वर (ICICI Pru) ₹35.42 6,998.07 111.11% 0.18%
    एक्सिस सिल्वर (Axis Silver) ₹39.62 1,288.06 110.58% 0.09%
    एचडीएफसी सिल्वर (HDFC Silver) ₹38.04 4,893.85 109.31% 0.21%

    मालूम हो कि ये सारे फंड कमोडिटी सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड हैं और इन सभी फंड्स ने 2 साल, 3 साल और 5 साल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    कैलकुलेशन से समझें:

    खबरें और भी

    मान लीजिए आपने निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड में ₹1 लाख लगाए होते तो, एक साल में 110.11% का सीएजीआर मिलता। यानी कि 1 साल बाद आपको ₹1,11,902 का रिटर्न मिलता जिससे टोटल अमाउंट आपका ‌₹2,11902 हो जाता। लेकिन इस पर आपको 15% टैक्स देना पड़ता, तो टैक्स कटने के बाद आपके पास ₹1,94,445 होते।

    चांदी में अचानक इतनी तेजी क्यों आई?

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी सिर्फ गहनों या बर्तनों में काम नहीं आती, बल्कि आजकल की मॉडर्न टेक्नोलॉजी जैसे सोलर पैनल्स, इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs), 5G नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक्स में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इसी इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं, जिसका सीधा फायदा इन म्यूचुअल फंड्स को मिला है।

    (डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड नें निवेश करना जोखिम के अधीन है, जागरण बिजनेस यहां आपको किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है। किसी भी फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।)

    ये भी पढ़ें: UPI Payments: खाते में ₹0 बैलेंस होने पर भी धड़ल्ले से होगा UPI पेमेंट! आ गई कमाल की नई ट्रिक CLOU, जानें कैसे करेगी काम