सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: 1000 रुपये की एसआईपी से कब बनेंगे लखपति, कितने समय तक करना होगा निवेश?

Published: Fri, 22 May 2026 03:11 PM (IST)

यह लेख बताता है कि ₹1000 की मासिक एसआईपी से ₹1 लाख का फंड बनाने में कितना समय लगता है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ₹1000 मासिक एसआईपी से ₹1 लाख का फंड कैसे बनाएं।

  2. 12% रिटर्न पर 6 साल में ₹1,06,000 का फंड।

  3. एसआईपी में लचीलापन, कम्पाउंडिंग और असीमित निवेश के फायदे।

म्यूचुअल फंड में निवेश के कई विकल्प है। लेकिन लोग अक्सर एसआईपी का ही उपयोग करते हैं। क्योंकि इसमें आप किस्तों के जरिए निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि 1000 रुपये की एसआईपी से 1 लाख का फंड बनाने में कितना समय लगता है। आइए समझते हैं-

कैलकुलेशन

  • निवेश रकम- 1000 रुपये प्रतिमाह
  • निवेश रिटर्न- 12 फीसदी 

अगर कोई व्यक्ति 1 लाख का फंड जुटाना चाहता है और हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी करता है तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 6 साल का समय लग सकता है। रिटर्न को अगर हटा दें तो आपकी निवेश रकम ही 72 हजार रुपये बनेगी। इसके साथ ही 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपका 6 सालों में रिटर्न के साथ फंड 1,06,000 रुपये बनेगा। 

आइए अब जानते हैं कि एसआईपी के जरिए निवेश करने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं-

एसआईपी से क्या-क्या मिलते हैं फायदे

निवेश को लेकर लचीलापन

एसआईपी के जरिए आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही अमाउंट को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। 

कम्पाउंडिंग का फायदा

एसआईपी में आपको कम्पाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। कम्पाउंडिंग का असली फायदा तब दिखेगा जब आप लंबे समय तक निवेश करेंगे। जितना लंबे समय तक आप निवेश करेंगे। उतना ही आपको कम्पाउंडिंग का फायदा भी दिखेगा। 

असीमित निवेश करना

एसआईपी में सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि आप जब चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश रकम को लेकर कोई लिमिट नहीं है। इसके साथ ही कुछ फंड में एसआईपी की शुरुआत सिर्फ 100 रुपये से होती है। 

(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)