Best Midcap Fund: ₹25 से भी कम NAV, 3 साल में दिया 25% का रिटर्न, ये मिडकैप फंड मार्केट में मचा रहे गदर
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच, मिडकैप म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए सुरक्षित और दमदार विकल्प बनकर उभरे हैं। पिछले 3 सालों में इन टॉप 5 फंड्स ने साला ...और पढ़ें

Best Midcap Fund: ₹25 से भी कम NAV, 3 साल में दिया 25% का रिटर्न, ये मिडकैप फंड मार्केट में मचा रहे गदर!
HighLights
मिडकैप फंड्स ने 3 साल में 25% से अधिक रिटर्न दिया।
HSBC, ICICI प्रूडेंशियल, WhiteOak प्रमुख फंड्स में शामिल।
ये फंड्स निवेशकों का पैसा दोगुना करने में सफल रहे।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में इस समय काफी हलचल और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में हर निवेशक एक ऐसे सुरक्षित और दमदार विकल्प की तलाश में रहता है, जहां रिस्क भी मैनेज हो जाए और रिटर्न भी कड़क मिले। इस मामले में मजबूत फंड मैनेजमेंट और धांसू स्टॉक सिलेक्शन वाले मिडकैप म्यूचुअल फंड्स (Mid Cap Funds) निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।
मिडकैप सेगमेंट में कुछ ऐसे दमदार फंड्स मौजूद हैं, जिन्होंने पिछले 3 साल के भीतर ही अपने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इन फंड्स ने सालाना 25% से लेकर 28% तक का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन टॉप 5 मिडकैप फंड्स के बारे में।
1. HSBC Midcap Fund
इस फंड ने पिछले कुछ समय में अपनी बेहतरीन स्टॉक पिकिंग की वजह से निवेशकों को मालामाल किया है और रिटर्न के मामले में टॉप लिस्ट में जगह बनाई है। दिसंबर 2012 में ₹45 से शुरु हुआ ये फंड, आज ₹503.44 का बन गया है। इस फंड ने सलाना 20.14% का CAGR रिटर्न दिया। वहीं इसका एग्जिट लोड सिर्फ 1% है, साथ ही इसने अपना 98.63% इक्विटी में लगा रखा है। वहीं आज इसके पास ₹13,386.58 करोड़ के एसेट हैं।
2. ICICI Prudential Midcap Fund
ICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड को वैल्यू रिसर्च पर 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसका प्लान 1 जनवरी 2013 को लॉन्च हुआ था और लॉन्च के बाद से इसने 19.47% का सीएजीआर रिटर्न दिया। कुल एसेट्स 30 अप्रैल 2026 तक 7,557 करोड़ रुपये और एक्सपेंस रेशियो 1.02% है। वहीं इसका लेटेस्ट NAV 374.95 रुपये है। अगर रिटर्न की बात करें तो फंड का 3 साल का रिटर्न 26.19 फीसदी है। जिसका मतलब है कि अगर किसी ने 3 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये डाले होते, तो अभी ये लम्प सम में 2 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता।
खबरें और भी
3. WhiteOak Capital Mid Cap Fund
मात्र ₹21.80 के एनऐवी वाला ये फंड आज 5 स्टार रेटिंग के साथ टॉप पर बना हुआ है। इसका डायरेक्ट प्लान सितंबर 2022 का लॉन्च हुआ था और लॉन्च के बाद से सालाना इसने 23.18% का सीएजीआर रिटर्न दिया। अप्रैल 2026 तक इसके पास 5,293 करोड़ के एसेट थे और इसका एक्सपेंस रेशियो 0.72% है। तीन साल में इसने 25.65% तक का सीएजीआर रिटर्न दिया, तो अगर किसी ने इस फंड में 1 लाख लगाए होंगे तो 3 सालों में 2 लाख से ज्यादा के हो गए होंगे।
4. Invesco India Mid Cap Fund
वैल्यू रिसर्च पर 4-स्टार रेटिंग पाने वाले इस दमदार फंड ने पिछले 3 साल में 25.30% का सालाना रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। 1 जनवरी 2013 को लॉन्च हुए इस फंड ने शुरुआत से अब तक 20.64% का शानदार सालाना सीएजीआर रिटर्न दिया है। 30 अप्रैल 2026 तक इस फंड का कुल एसेट (AUM) 11,767 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि इसका एक्सपेंस रेशियो महज 0.50% और लेटेस्ट NAV ₹₹221.03 है, जो इसे कम खर्चे में तगड़ा मुनाफा देने वाला एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
5. Edelweiss Mid Cap Fund
वैल्यू रिसर्च पर टॉप 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाले इस धांसू फंड ने पिछले 3 साल में 24.57% का सालाना रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा डबल करने का काम किया है। 1 जनवरी 2013 को लॉन्च हुए इस डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से अब तक 18.52% का दमदार सालाना एवरेज रिटर्न दिया है। 30 अप्रैल 2026 तक इस फंड का कुल एसेट साइज (AUM) 15,911 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, वहीं इसका एक्सपेंस रेशियो महज 0.60% और लेटेस्ट NAV ₹123.28 है, जो इसे कम लागत में छप्परफाड़ कमाई कराने वाला एक बेहतरीन फंड बनाता है।
(डिसक्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी फंड में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें या खुद अच्छे से रिसर्च कर लें।)