High Return Mutual Fund: इन फंड्स ने 10 साल में दिया 20% से ज्यादा का रिटर्न, ₹10,000 की SIP से कितना जमा हो गया होता फंड?
पिछले 10 सालों में कुछ म्यूचुअल फंड्स ने 20% से अधिक सालाना रिटर्न दिया है, जिससे ₹10,000 की मासिक SIP से बड़ा कॉर्पस बना। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप और ...और पढ़ें

10 साल में दिया 20% से ज्यादा का सालाना रिटर्न, ₹10,000 की SIP से कितना जमा हो गया होता फंड?
HighLights
पिछले 10 साल में 5 म्यूचुअल फंड्स ने 20% से अधिक रिटर्न दिया।
₹10,000 मासिक SIP से निवेशकों ने बड़ा कॉर्पस बनाया।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने सर्वाधिक 22.08% रिटर्न दिया।
नई दिल्ली। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश के जरिए अच्छा-खासा वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले 10 साल में कुछ चुनिंदा म्यूचुअल फंड्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। इन फंड्स ने न सिर्फ बाजार को मात दी, बल्कि 20% से भी ज्यादा सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है।
सवाल ये उठता है कि अगर कोई निवेशक इन फंड्स में हर महीने सिर्फ ₹10,000 की SIP करता, तो 10 साल में उसका कुल कॉर्पस कितना बन जाता? इस खबर में हम आपको उन टॉप 5 म्यूचुअल फंड्स की पूरी डिटेल देंगे, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में 20%+ का सालाना रिटर्न दिया। साथ ही हम बताएंगे कि ₹10,000 मासिक SIP के जरिए इनमें निवेश करने पर आज कितना पैसा जमा हो गया होता।
कौन हैं ज्यादा रिटर्न देने वाले 5 फंड?
पांचों में फंड में से सबसे पहले नंबर पर निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड रहा, जिसने 10 सालों में सबसे ज्यादा सालाना रिटर्न दिया, जो कि 22.08% है। इस फंड का एनएवी फिलहाल ₹200.59 है। वहीं दूसरे नंबर पर क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड है जिसने 10 सालों में 21.4% का सालाना रिटर्न दिया।
बाकी फंड्स के क्या हैं हाल:
| फंड का नाम | AUM(करोड़ में) | एक्सपेंस रेशियो | CAGR 10Y | एनएवी |
| निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड | 74604.07 | 0.63 | 22.08 | ₹200.59 |
| क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड | 3193.891 | 0.76 | 21.4 | ₹45.72 |
| क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड | 13070.35 | 0.72 | 20.79 | ₹448.42 |
| क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड | 6993.58 | 0.67 | 20.61 | ₹119.97 |
| क्वांट स्मॉल कैप फंड | 30373.69 | 0.69 | 20.61 | ₹300.05 |
कैलकुलेशन से समझें:
मान लीजिए आपने "XYZ" नाम के फंड में हर महीने ₹10,000 की एसआईपी शुरू की। इस फंड का 10 साल के लिए सालाना रिटर्न 22.10% है।
- कुल निवेश:₹12,00,000
- 10 साल का रिटर्न: ₹22,61,762
- कुल रिटर्न: ₹34,61,762
आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?
अब सवाल आता है कि आपको निवेश करना चाहिए या नहीं। ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि म्यूचुअल फंड में सिर्फ रिटर्न देखकर निवेश नहीं करना चाहिए। रिटर्न के साथ हमें रिस्क फैक्टर्स पर भी ध्यान देना चाहिए।
खबरें और भी
इसके साथ ही म्यूचुअल फंड पर लगने वाले चार्जिस और एक्सपेंस रेश्यो पर भी ध्यान दें। अगर चार्जिस या एक्सपेंस रेश्यो ज्यादा है तो ऐसे फंड में निवेश करने से बचें। क्योंकि आपकी निवेश रकम ज्यादातर चार्जिस और एक्सपेंस रेश्यों में चली जाएगी।
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड पर दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें)
ये भी पढ़ें: Mutual Fund: 40 सालों से म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे निवेशक की अचानक हो गई मौत, अब किसे मिलेगा करोड़ों का फंड?