सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: कब से बढ़कर आएगी सैलरी, रिपोर्ट में देरी हुई तो किसे मिलेगा ₹18 लाख का एरियर?

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:36 PM (IST)

8th Pay Commission calculator: आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में देरी से केंद्रीय कर्मचारियों को लाखों का एरियर मिल सकता ...और पढ़ें

कब से बढ़कर आएगी सैलरी, रिपोर्ट में देरी हुई तो किसे मिलेगा ₹18 लाख का एरियर?

कब से बढ़कर आएगी सैलरी, रिपोर्ट में देरी हुई तो किसे मिलेगा ₹18 लाख का एरियर?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग को गठित हुए 10 महीने पूरे हो चुके हैं। आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 8 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें सिर्फ सैलरी (8th Pay Commission salary hike) पर ही नहीं, बल्कि देरी के साथ मिलने वाले एरियर पर भी टिकी हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगर आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने में 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो लेवल 6 से लेवल 8 तक के कर्मचारियों को लाखों रुपए का एरियर (8th Pay Commission arrears) मिल सकता है।

अगर लेवल 8 के कर्मचारियों की बात करें तो उनका अनुमानित एरियर 24 महीने की देरी और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से करीब ₹17.94 लाख तक पहुंच (8th Pay Commission calculator) सकता है। हालांकि, यह केवल अनुमान है। असली रकम फिटमेंट फैक्टर और सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी।

कब तक आ सकती है आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस नवंबर 2025 में अधिसूचित किए गए थे। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा मई 2027 तक बनती है। हालांकि, आयोग जरूरत पड़ने पर समयसीमा बढ़ाने के लिए एक्सटेंशन ले सकता है। पिछले वेतन आयोगों में भी ऐसा हो चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक रिपोर्ट तैयार करने में 3 से 6 महीने तक का अतिरिक्त समय लग सकता है।

7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु में मीटिंग करेगा आयोग

फिलहाल आयोग अलग-अलग हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा है। सितंबर में जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में चर्चा हुई है। अगली बैठकें 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में प्रस्तावित हैं। इसके बाद रिपोर्ट को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ हो सकती है। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, रिपोर्ट मार्च से अगस्त 2027 के बीच आ सकती है।

देरी हुई तो किस चीज का एरियर मिलेगा?

यहां सबसे जरूरी बात यह है कि आठवें वेतन आयोग में देरी का मतलब हर भत्ते का एरियर मिलना नहीं है। उपलब्ध गणना के मुताबिक मुख्य तौर पर बेसिक पे में हुए अंतर के आधार पर एरियर की गणना होगी। HRA बेसिक पे से जुड़ा है। इसलिए बेसिक सैलरी बढ़ने पर HRA भी बढ़ सकता है। सातवें वेतन आयोग में जनवरी 2024 में DA के 50% तक पहुंचने के बाद HRA में बदलाव हुआ था। वहीं DA (डियरनेस अलाउंस) साल में दो बार संशोधित होता है, इसलिए इसके लिए इसी तरह का पूरा पिछला एरियर नहीं जोड़ा जाएगा। ट्रांसपोर्ट अलाउंस यानी TPTA भी DA से जुड़ा है और इसमें भी नियमित बदलाव होते हैं।

लेवल 6 के कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर?

उदाहरण के तौर पर 2.15, 2.28 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर लिया जाए और 20 या 24 महीने की देरी मानी जाए, तो लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए अनुमानित आंकड़ा इस तरह बनता है-

फिटमेंट फैक्टर मौजूदा बेसिक अनुमानित नया बेसिक 20 महीने का एरियर 24 महीने का एरियर
2.15 ₹35,400 ₹76,110 ₹8,14,200 ₹9,77,040
2.28 ₹35,400 ₹80,712 ₹9,06,240 ₹10,87,488
2.57 ₹35,400 ₹90,978 ₹11,11,560 ₹13,33,872

लेवल 7 के कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर?

लेवल 7 के कर्मचारियों के लिए मौजूदा न्यूनतम बेसिक ₹44,900 माना गया है। 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 24 महीने की देरी की स्थिति में अनुमानित एरियर करीब ₹16.92 लाख तक पहुंच सकता है।

फिटमेंट फैक्टर मौजूदा बेसिक अनुमानित नया बेसिक 20 महीने का एरियर 24 महीने का एरियर
2.15 ₹44,900 ₹96,535 ₹10,32,700 ₹12,39,240
2.28 ₹44,900 ₹1,02,372 ₹11,49,440 ₹13,79,328
2.57 ₹44,900 ₹1,15,393 ₹14,09,860 ₹16,91,832

लेवल 8 के कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर?

अब आते हैं सबसे बड़े आंकड़े पर। लेवल 8 के कर्मचारी का मौजूदा न्यूनतम बेसिक ₹47,600 है। 2.15 फिटमेंट फैक्टर पर 24 महीने का अनुमानित एरियर ₹13.14 लाख है। 2.28 पर यह करीब ₹14.62 लाख और 2.57 पर करीब ₹17.94 लाख हो जाता है।

फिटमेंट फैक्टर मौजूदा बेसिक अनुमानित नया बेसिक 20 महीने का एरियर 24 महीने का एरियर
2.15 ₹47,600 ₹1,02,340 ₹10,94,800 ₹13,13,760
2.28 ₹47,600 ₹1,08,528 ₹12,18,560 ₹14,62,272
2.57 ₹47,600 ₹1,22,332 ₹14,94,640 ₹17,93,568

18 महीने की देरी में मिलेंगे लाखों रुपए?

एक उदाहरण से इसे समझें तो मान लीजिए कि लेवल 6 के कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400 है। अगर 2.1 फिटमेंट फैक्टर मानकर रिपोर्ट लागू होने में 18 महीने की देरी होती है, तो अनुमानित एरियर करीब ₹7,00,920 बनता है।

यानी देरी जितनी बढ़ेगी, संशोधित बेसिक और मौजूदा बेसिक के बीच का अंतर उतने ही महीनों के लिए जुड़ता जाएगा। लेकिन यह गणना सिर्फ अनुमान है। आठवें वेतन आयोग का वास्तविक फिटमेंट फैक्टर, रिपोर्ट की तारीख, सरकार की मंजूरी और लागू होने की अंतिम तारीख तय होने के बाद ही असली एरियर स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- OPS vs NPS: दोनों में कौन सी स्कीम आपके लिए सबसे सही, आठवें वेतन आयोग में क्यों उठ रही ओपीएस बहाली की मांग? समझें