सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIP Calculation: सिर्फ ₹10000 की SIP से आप खरीद सकते हैं BMW, लगेंगे सिर्फ इतने साल; कैलकुलेशन से समझें सबकुछ

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:55 AM (IST)

    SIP Calculation: हर महीने ₹10,000 की SIP करके आप 21 सालों में ₹1.13 करोड़ का फंड जमा कर सकते हैं, जिससे BMW जैसी महंगी कार खरीदना संभव है। यह निवेश यो ...और पढ़ें

    सिर्फ ₹10000 की SIP से आप खरीद सकते हैं BMW, लगेंगे सिर्फ इतने साल; कैलकुलेशन से समझें सबकुछ

    सिर्फ ₹10000 की SIP से आप खरीद सकते हैं BMW, लगेंगे सिर्फ इतने साल; कैलकुलेशन से समझें सबकुछ

    HighLights

    1. ₹10,000 मासिक SIP से BMW खरीदने का सपना पूरा।

    2. 21 साल में ₹1.13 करोड़ का फंड तैयार करें।

    3. कुल ₹25.2 लाख निवेश पर मिलेगा बड़ा रिटर्न।

    नई दिल्ली। अपने जीवन में कार खरीदना हर इंसान का सपना होता है। और जब कार खरीदने की बात आती है तो हर कोई अच्छी से अच्छी कार खरीदना चाहता है, लेकिन बजट न होने की वजह से हमें सस्ती गाड़ी के साथ ही खुश होने पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप भी अब बिना बजट की टेंशन लिए BMW जैसी कारें खरीद सकते हैं।

    किसी जगह एक साथ पैसा लगाने के बजाय एसआईपी इंसान को हर महीने एक तय रकम निवेश करने का मौका देती है। इससे न तो जेब पर बोझ पड़ता है और हर महीने निवेश करने की आदत भी बनी रहती है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि अगर आप हर महीने सिर्फ ₹10,000 की SIP करते हैं तो कितने सालों में आप अपने लिए BMW कार ले सकते हैं।

    क्या होती है SIP?

    दरअसल, SIP (Systematic Investment Plan) म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका होता है, जिससे आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं। SIP की शुरुआत आप ₹100 से भी कर सकते हैं, और जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं। मालूम हो कि SIP लंबे समय के लिए काफी अच्छा ऑप्शन होता है क्योंकि यहां कंपाउंडिंग का फायदा भी आपको मिलता है।

    कितने साल में खरीद पाएंगे BMW?

    BMW कार की कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी शुरुआत ₹45 लाख से होती है और ₹2.55 करोड़ तक जाती है। ऐसे में BMW खरीदने के लिए ₹1 करोड़ का फंड काफी होगा, और आप अपने लिए एक बेहतर कार भी खरीद पाएंगे।

    खबरें और भी

    कैलकुलेशन से समझें:

    हर महीने की SIP: ₹10000
    एवरेज रिटर्न रेट: 12%
    निवेश का समय: 21 साल
    कुल निवेश की राशि: ₹25.2 लाख
    टोटल रिटर्न: ₹1.13 करोड़

    कैलकुलेशन से समझें तो अगर आप हर महीने ₹10000 की एसआईपी करते हैं तो आप सिर्फ 21 सालों में अपने लिए BMW कार खरीद पाएंगे। 21 सालों में आपका कुल निवेश सिर्फ ₹25.2 लाख होगा, जोकि आपको मिलने वाले रिटर्न (₹1.13 करोड़) से कहीं ज्यादा है।

    क्या बाद में बढ़ा सकते हैं SIP?

    SIP की सबसे खास बात यही है कि आप इसकी लिमिट बाद में अपने अनुसार बढ़ा सकते हैं, जो आप एफडी या फिर लमसम निवेश में नहीं कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना होता है कि आपको समय-समय पर अपनी एसआईपी की लिमिट बढ़ाते रहना चाहिए, जिससे आप ज्यादा निवेश करते रहेंगे और आपके पास ज्यादा फंड जमा हो जाए।

    ये भी पढ़ें: SIP vs Gold vs PPF: ₹5000 का निवेश, और ₹1 करोड़ का फंड तैयार; लेकिन कहां पैसा डालना सही? समझें पूरा कैलकुलेशन