सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Digital Payment Fraud: सिर्फ एक क्लिक और हो जाता है लाखों का फ्रॉड! इससे कैसे बचें? NPCI ने बताए 5 ज़रूरी टिप्स

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 03:12 PM (IST)

    tips to safe from digital payment fraud सिर्फ एक क्लिक और पेमेंट हो जाता है। डिजिटल पेमेंट काफी तेज सुविधाजनक और बेहद आसान है। लेकिन सवाल है कि क्या ...और पढ़ें

    UPI और मोबाइल वॉलेट्स से नकदी के झंझट से छुटकारा दिला दिया है।
    UPI और मोबाइल वॉलेट्स से नकदी के झंझट से छुटकारा दिला दिया है।

    नई दिल्ली| Tips to safe from digital payment fraud: डिजिटल पेमेंट ने हमारे लेनदेन को क्रांतिकारी बना दिया है। UPI और मोबाइल वॉलेट्स से नकदी के झंझट से छुटकारा दिला दिया है। सिर्फ एक क्लिक और पेमेंट हो जाता है। यह काफी तेज, सुविधाजनक और बेहद आसान है। लेकिन सवाल है कि क्या यह पूरी तरह सुरक्षित है? इसे लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिजिटल ट्रांजैक्शन (digital payment fraud) को सुरक्षित रखने के लिए 5 जरूरी टिप्स बताए हैं। जिससे आप हर दिन होने वाली धोखाधड़ी से बच सकते हैं। 

    1. पेमेंट से पहले वेरिफाई करें

    अगर आप किसी व्यक्ति को पेमेंट करने जा रहे हैं तो पहले उसे वेरिफाई करें। यानी पेमेंट से पहले उसका नाम और डिटेल्स अच्छे से चेक करें, ताकि धोखा देने वालों से बचा जा सके। 

    2. भरोसेमंद ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल

    हमेशा भरोसेमंद और ऑफिशियल पेमेंट ऐप या वेबसाइट से ही लेन-देन करें। संदिग्ध लिंक या ऐप को डाउनलोड करने से बचें। ठग नकली सरकारी, पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर झूठी जानकारी मांग सकते हैं।

    3. कभी भी पासवर्ड शेयर ना करें

    अपने UPI पिन, OTP, बैंक पासवर्ड किसी को भी न बताएं। कोई भी असली बैंक या सरकारी अधिकारी आपसे ये जानकारी नहीं मांगता। 

    4. SMS और नोटिफिकेशन ऑन रखें

    हर ट्रांजैक्शन पर SMS और ऐप नोटिफिकेशन ऑन रखें। अगर आपके ऊपर किसी पेमेंट रिक्वेस्ट का दबाव हो, तो तुरंत भुगतान ना करें। पहले उसकी पुष्टि करें, तभी पेमेंट करें।

    5. जल्दीबाज़ी में पेमेंट ना करें

    फ्रॉड करने वाले अक्सर आपको जल्दी फैसले लेने का दवाब डालते हैं। इसलिए जल्दीबाजी में पेमेंट ना करें। पहले सोचें-समझें, तभी ट्रांजेक्शन करें।

    यह भी पढ़ें- हर शेयर पर 1300% का डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी, इस तारीख से पहले स्टॉक खरीदा तो मिलेगा फायदा

    हर दिन 800 लोग हो रहे लाखों रुपए के फ्रॉड का शिकार

    साल 2024 में जारी हुए डेटा के मुताबिक, एक साल में रिकॉर्ड 208.5 बिलियन डिजिटल पेमेंट हुए। यानी एक दिन में 571 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए। आरबीआई के डेटा के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 29,082 डिजिटल पेमेंट और कार्ड फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए। अगर 1 लाख रुपए से कम के फ्रॉड को भी शामिल किया जाए, तो यह संख्या 2 लाख 90 हजार से ज्यादा हो सकती है। ये वो मामले हैं, जो रिपोर्ट होते हैं। इस हिसाब से हर दिन औसत 800 लोग फ्रॉड का शिकार होते हैं। 

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"