सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FD और RD में कैसे होता है कैलकुलेशन, पांच साल बाद कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न? 5 पॉइंट में समझें पूरा गणित

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 09:44 PM (IST)

    एफडी में एकमुश्त रकम बैंक में डाल दी जाती है जबकि आरडी (FD vs RD) में हर महीने छोटी-छोटी किस्तों में जमा किया जाता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि दोनों ...और पढ़ें

    FD और RD में कैसे होता है कैलकुलेशन, पांच साल बाद कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न।
    FD और RD में कैसे होता है कैलकुलेशन, पांच साल बाद कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न।

    नई दिल्ली | बैंक में बचत करने वालों के लिए दो सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD)। एफडी में एकमुश्त रकम बैंक में डाल दी जाती है, जबकि आरडी (FD vs RD) में हर महीने छोटी-छोटी किस्तों में जमा किया जाता है।

    आमतौर पर लोग सोचते हैं कि दोनों में ब्याज दर तो लगभग बराबर होती है, तो रिटर्न भी बराबर होगा, लेकिन असलियत कुछ और है। तो चलिए पांच सवालों में पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।

    1. FD और RD में पैसा कैसे जमा होता है?

    FD में आप एक साथ एकमुश्त रकम बैंक में डालते हैं, और उस पर तय समय तक ब्याज मिलता है। जबकि RD में हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं। जैसे EMI, और हर किस्त पर अलग-अलग समय के हिसाब से ब्याज मिलता है।

    2. ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होता है?

    FD में ब्याज पूरी रकम पर पूरे समय तक लगता है, इसलिए कमाई ज्यादा होती है। RD में हर किस्त अलग-अलग तारीख से ब्याज कमाना शुरू करती है, जिससे कुल ब्याज थोड़ा कम आता है।

    यह भी पढ़ें- SIP या फिर लमसम, म्यूचुअल फंड में कौन देता है ज्यादा रिटर्न? पांच पॉइंट में समझें पूरा कैलकुलेशन

    3. पांच साल में FD और RD से कितना रिटर्न मिलेगा?

    मान लीजिए, सालाना ब्याज दर 7 प्रतिशत है। और आप FD में एक लाख रुपए 5 साल के लिए रखते हैं तो आपको करीब 1,40,255 रुपए मिलेंगे। जबकि RD में हर महीने 1,666 रुपए (कुल 1 लाख) 5 साल तक जमा करने पर लगभग 1,19,500 रुपए बनेंगे। यानी FD में करीब 20,700 रुपए ज्यादा फायदा।

    खबरें और भी

    पहलू FD (एकमुश्त) RD (मासिक)
    जमा तरीका एक बार में हर महीने
    कुल निवेश ₹1,00,000 ₹1,00,000
    ब्याज दर 7% सालाना 7% सालाना
    समय 5 साल 5 साल
    मैच्योरिटी रकम ₹1,40,255 ₹1,19,500
    फायदा ₹40,255 ब्याज ₹19,500 ब्याज
    अंतर ₹20,755 -------

    यह भी पढ़ें- FD vs Gold: निवेश के लिए क्या है सही, किसने 1 लाख के बनाए ₹8 लाख? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

    4. आखिर चुने किसे FD या RD?

    अगर आपके पास एकमुश्त रकम है, तो FD से ज्यादा ब्याज मिलेगा। और अगर हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत कर सकते हैं, तो RD सही है।

    5. टैक्स का क्या फर्क पड़ता है?

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों पर मिलने वाला ब्याज टैक्स योग्य है। और बैंक TDS भी काट सकता है, अगर ब्याज तय लिमिट से ज्यादा हो जाए। ज्यादा रिटर्न पर टैक्स का असर भी थोड़ा ज्यादा होगा।