सिर्फ ₹5000 की फीस में शुरू करें खुद का मेडिकल स्टोर! जन औषधि केंद्र से हर महीने कैसे होगी 35-50 हजार की कमाई?
Business Idea: सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत 20 हजार से अधिक केंद्र खुल चुके हैं। आप भी 5 लाख तक की सरकारी मदद और 20% मार्जिन क ...और पढ़ें

ऐसे खोलें सस्ता मेडिकल स्टोर
HighLights
देश में 20,149 से अधिक जन औषधि केंद्र खुले।
केंद्र खोलने पर सरकार 5 लाख तक का प्रोत्साहन देती है।
दवा बिक्री पर संचालक को 20% सीधा कमीशन मिलता है।
नई दिल्ली: क्या आप भी अपना बिजनेस (business) शुरू करने का सपना देख रहे हैं और एक सुरक्षित व मुनाफे वाले विकल्प की तलाश में हैं? अगर हां, तो सरकार की 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना' (PMBJP) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में अब तक 20,149 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप भी सरकार की आर्थिक मदद से अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोल (medical store business idea) सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है, इससे कितनी कमाई हो सकती है और आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
सरकार ने दी जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 जुलाई शुक्रवार को केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के जरिए लोगों ने अब तक करीब 45,000 करोड़ रुपये की बचत की हैं। साथ ही सरकार का यह भी कहना है कि फिलहाल, देश के लगभग 780 जिलों में यह योजना लागू है। सबसे अहम बात यह है कि लैब रिएजेंट और वैक्सीन को छोड़कर, ‘राष्ट्रीय आवश्यक दवाओं की सूची’ में शामिल लगभग सभी जेनेरिक दवाएं इस प्रोडक्ट बास्केट में शामिल होती है।
जन औषधि केंद्र क्या है और यह फायदे का सौदा क्यों है?
जन औषधि केंद्र सरकार की एक ऐसी पहल है, जहां आम लोगों को बाजार से 50% से 90% तक सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक (Generic) दवाइयां मिलती हैं। सस्ती दवाइयों की वजह से इन स्टोर्स पर ग्राहकों की हमेशा भारी भीड़ रहती है, जिससे यह बिजनेस कभी मंदी का शिकार नहीं होता।
खबरें और भी
कमाई और सरकारी मदद का गणित:
* स्टोर संचालक को हर दवा की बिक्री पर सीधा 20% का मार्जिन (कमीशन) मिलता है।
* सरकार जन औषधि केंद्र खोलने वालों को 5 लाख रुपये तक का इंसेंटिव देती है। यह पैसा आपकी मंथली सेल के आधार पर बैंक खाते में वापस आता है।
* अगर आप महिला उद्यमी हैं, दिव्यांग हैं, एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग से हैं, या फिर नीति आयोग द्वारा तय किए गए आकांक्षी जिलों में स्टोर खोल रहे हैं, तो सरकार की तरफ से आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर (कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि) के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है।
जन औषधि केंद्र कौन खोल सकता है?
सरकार ने इसके नियम काफी सरल रखे हैं। इसे खोलने के लिए आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:
1. फार्मासिस्ट की डिग्री: आवेदनकर्ता के पास D.Pharma (डिप्लोमा इन फार्मेसी) या B.Pharma (बैचलर इन फार्मेसी) की डिग्री होनी चाहिए।
अगर आपके पास खुद यह डिग्री नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को नौकरी पर रख सकते हैं जिसके पास यह डिग्री हो, और उसके नाम पर लाइसेंस ले सकते हैं।
2. दुकान के लिए जगह: आपके पास खुद की या किराए की कम से कम 120 वर्ग फुट (Sq. ft) की पक्की दुकान होनी चाहिए।
3. जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, पैन कार्ड, फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और बैंक पासबुक जरूरी है।
अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस (How to Apply)
अपना स्टोर खोलने के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है:
1. सबसे पहले PMBJP की आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Apply for PMBJK' या 'ऑनलाइन आवेदन' के लिंक पर क्लिक करें।
3. वहां अपनी बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) डालकर खुद को रजिस्टर करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म में मांगी गई सारी डिटेल्स भरें और जरूरी दस्तावेजों (Documents) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद, विभाग आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करेगा। सब कुछ सही पाए जाने पर आपको लाइसेंस और मंजूरी दे दी जाएगी।
मुनाफे का सीधा गणित समझें:
* मान लीजिए, आपने एक महीने में 1 लाख रुपये की दवाइयां बेचीं।
* 20% कमीशन के हिसाब से आपकी सीधी कमाई हुई 20,000 रुपये।
* इसमें सरकार का 15% इंसेंटिव (अधिकतम) 15,000 रुपये जुड़ जाएगा।
* यानी 1 लाख की सेल पर आपकी कुल कमाई सीधे 35,000 रुपये हो जाएगी।
* अगर दुकान अच्छी चलने लगी और आपकी सेल 2 लाख रुपये महीना हो गई, तो आपका 20% कमीशन 40,000 रुपये हो जाएगा। इसमें 15,000 का इंसेंटिव मिलाकर आपकी महीने की कमाई 55,000 रुपये तक पहुंच जाएगी।
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
यह भी पढ़ें: हर महीने छोटी-सी बचत से एकमुश्त पाएं ₹1 लाख, जानिए निवेश का यह स्मार्ट तरीका