पेंशनर्स 30 नवंबर के पहले करें ये काम; सरकार ने शुरू किया अभियान, मोबाइल से ऐसे जमा होगा Life Certificate
Digital life certificate: सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाया है। ...और पढ़ें
-1793947833624_m.webp)
पेंशनर्स 30 नवंबर के पहले करें ये काम
HighLights
स्मार्टफोन से फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा जीवन प्रमाण पत्र जमा करें।
30 नवंबर 2026 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि।
बुजुर्गों और बीमार पेंशनर्स के लिए विशेष अभियान व सुविधा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप या आपके घर में कोई पेंशनर्स हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। हर साल पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना जरूरी होता है। इसके लिए अब बुजुर्गों को बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा को आसान बनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन के कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन करके घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
सरकार का पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अभियान के तहत देश के 2,000 से ज्यादा शहरों और कस्बों को कवर किया जाएगा। इसका मकसद खासतौर पर बुजुर्ग और ऐसे पेंशनर्स की परेशानी कम करना है, जिन्हें चलने-फिरने या बैंक तक पहुंचने में दिक्कत होती है।
कैसे मोबाइल से बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट? जानिए पूरा प्रोसेस
पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
स्टेप 1: सबसे पहले आपके पास कम से कम 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन होना चाहिए।
स्टेप 2: फोन के Google Play Store से ‘Aadhaar Face RD’ और ‘Jeevan Pramaan Face App’ डाउनलोड करें।
स्टेप 3: अपना आधार नंबर और पेंशन से जुड़ी जरूरी जानकारी तैयार रखें।
स्टेप 4: ऐप खोलकर सबसे पहले ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसमें ऑपरेटर का नाम और आधार से जुड़ी जानकारी देनी होगी। पेंशनर खुद भी ऑपरेटर बन सकता है।
स्टेप 5: अब पेंशनर ऑथेंटिकेशन और पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।
स्टेप 6: इसके बाद स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें। कैमरे के सामने साफ तरीके से चेहरा रखें और ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
स्टेप 7: सफलतापूर्वक फेस ऑथेंटिकेशन होने के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए जानकारी और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
30 नवंबर है अहम तारीख
पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है। 80 साल या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स के लिए इसे जमा करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स 1 नवंबर से इसे जमा कर सकते हैं।
इस बार सरकार का विशेष फोकस 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, महिला पेंशनर्स और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों पर है। जो पेंशनर्स उम्र या बीमारी के कारण कैंप तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए डोरस्टेप और होम-बेस्ड सर्विस की व्यवस्था भी की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।