सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर भाई को राखी भेजना हुआ महंगा, ₹146 की जगह अब लगेंगे ₹231 ! बहनों की पॉकेट होगी खाली?

Updated: Fri, 21 Aug 2026 04:33 PM (IST)

भारतीय डाक विभाग ने रक्षाबंधन से पहले पार्सल और स्पीड पोस्ट की दरों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे भाई को राखी भेजना अब महंगा हो जाएगा।

राखी पर बढ़ेगा बहनों का खर्चा!

राखी पर बढ़ेगा बहनों का खर्चा!

HighLights

  1. डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट दरें बढ़ाईं।

  2. रक्षाबंधन पर राखी भेजने का खर्च अब ज्यादा।

  3. 500 ग्राम पार्सल शुल्क ₹42 से ₹77-₹84 हुआ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले भारतीय डाक विभाग (India post) ने देश-प्रदेश से बाहर रह रहे अपने भाइयों को राखी भेजने (rakhi post) वाली बहनों को झटका दिया है। अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने भाई को पोस्ट ऑफिस (post office) के जरिए राखी, मिठाई या कोई उपहार भेजने की तैयारी कर रही हैं, तो अब आपको इसके लिए अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी।

डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट (speed post) की दरों में भारी इजाफा कर दिया है। नई दरें 1 अगस्त 2026 से ही लागू हो चुकी है।

पार्सल भेजने पर अब कितना लगेगा शुल्क?

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्सल की दरों में सबसे बड़ा बदलाव शुरुआती 500 ग्राम वजन वाली श्रेणी में किया गया है। पहले 500 ग्राम तक के पार्सल को भेजने के लिए मात्र 42 रुपये का शुल्क लगता था, जिसे अब गंतव्य (destination) के अनुसार बढ़ाकर 77 रुपये से 84 रुपये के बीच कर दिया गया है।
बता दें कि राज्य के भीतर 77 रुपये, महानगरों के लिए 82 रुपये, दूसरे राज्यों के लिए 84 रुपये देना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि इन शुल्कों के बाद आपको जीएसटी चार्ज भी देना होगा।

उदाहरण से ऐसे समझिए कि अगर आपके तीन भाई हैं और आप उन्हें इंडिया पोस्ट के जरिए राखी भेज रहे हैं और आपके पार्सल का वजन लगभग 500 ग्राम है तो आपको 231 रुपये चुकाने पड़ेंगे जो पहले के नियम के हिसाब से सिर्फ 146 रुपये था।

स्पीड पोस्ट के भी बढ़े दाम

पार्सल के साथ-साथ स्पीड पोस्ट की सेवाओं को भी महंगा कर दिया गया है। 20 ग्राम तक के शुरुआती वजन वाले स्पीड पोस्ट के लिए पहले 42 रुपये लगते थे, जिसमें 14 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है। अब ग्राहकों को इसके लिए 56 रुपये चुकाने होंगे। वजन और दूरी बढ़ने पर यह शुल्क और भी बढ़ता जाएगा।

क्यों बढ़े दाम और क्या है विभाग की नई व्यवस्था?

डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पार्सल सेवाओं की दरों में कई सालों बाद यह संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब पार्सल का शुल्क केवल वजन ही नहीं, बल्कि दूरी और क्षेत्र के आधार पर भी तय होगा। इसी वजह से अब एक समान वजन वाले पार्सल को अलग-अलग जगहों पर भेजने का खर्च भी अलग-अलग आएगा।

रक्षाबंधन पर और बढ़ेगा खर्च?

राखी के त्योहार के दौरान काफी लोग पोस्ट के जरिए राखी, मिठाई या कपड़े और उपहार भेजते हैं। लेकिन ऐसे में ये नई दरें आपके त्योहार के मजे पर बुरी तरह असर डालेगा। खासकर वो लोग जो त्योहार के समय छोटे पार्सल भेजते हैं उन्हें अब बुकिंग से पहले पैसे की जानकारी लेना जरूरी है। डाक विभाग की नई दरों में स्थानीय और दूर की डिलीवरी के लिए अलग-अलग शुल्क व्यवस्था रखी गई है। वहीं, वजन बढ़ने के साथ अतिरिक्त शुल्क भी जुड़ता जाएगा, इसलिए पार्सल बुक करवाने से पहले वजन और गंतव्य के आधार पर लागू दर की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

 यह भी पढ़ें: 24 अगस्त से SIM कार्ड के नियम होंगे सख्त, इतने कनेक्शन पर नहीं मिलेगा नया नंबर! जानिए आपके लिए क्या बदलेगा?