सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Post office RD: रोजाना बचाएं सिर्फ ₹300 तो बनेगा ₹6 लाख का फंड! समझें पूरा कैलकुलेशन

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:20 AM (IST)

पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली आरडी योजना में रोजाना ₹300 निवेश करने पर 6 लाख का फंड कैसे बनेगा और कितमे साल में बनेगा आइए जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम से बनेगा लाखों का फंड (AI Photo)

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम से बनेगा लाखों का फंड (AI Photo)

HighLights

  1. रोजाना ₹300 बचाने पर मासिक ₹9,000 जमा होंगे।

  2. 5 साल में ₹6.42 लाख का बड़ा फंड तैयार होगा।

  3. पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हर महीने की छोटी-छोटी बचत अगर सही जगह लगाई जाए तो कुछ साल में अच्छा खासा फंड तैयार हो सकता है। अगर आप रोजाना करीब ₹300 बचा सकते हैं, तो यह रकम महीने में करीब ₹9,000 बैठती है। इस पैसे को पोस्ट ऑफिस (Post office) की 5 साल वाली RD में जमा करने पर मैच्योरिटी तक करीब ₹6.42 लाख का फंड तैयार हो सकता है।

5 साल में कितना पैसा जमा होगा?

पोस्ट ऑफिस की Recurring Deposit यानी RD में हर महीने एक तय रकम जमा करनी होती है। मौजूदा समय में 5 साल की Post Office RD पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस पर ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है।

अगर आप हर महीने ₹9,000 जमा करते हैं, तो गणित कुछ ऐसा होगा—

  • मासिक जमा: ₹9,000
  • अवधि: 5 साल यानी 60 महीने
  • कुल जमा: ₹9,000 × 60 = ₹5,40,000
  • ब्याज दर: 6.7% सालाना
  • अनुमानित ब्याज: करीब ₹1,02,292
  • मैच्योरिटी राशि: करीब ₹6,42,292

यानी 5 साल में आपके खुद के ₹5.40 लाख जमा होंगे और ब्याज के तौर पर करीब ₹1.02 लाख जुड़ जाएगा।

रोज ₹300 बचाने का क्या मतलब?

रोजाना ₹300 की बचत को महीने के हिसाब से देखें तो यह करीब ₹9,000 होती है। हालांकि RD में पैसा रोज नहीं बल्कि तय मासिक किस्त के रूप में जमा किया जाता है। इसलिए अगर आपका लक्ष्य रोज ₹300 बचाना है, तो आप हर महीने ₹9,000 अलग रखकर RD की किस्त भर सकते हैं।

कितनी रकम से शुरू कर सकते हैं?

Post Office RD में निवेश की शुरुआत कम रकम से भी की जा सकती है। सरकारी जानकारी के मुताबिक RD में कम से कम ₹100 प्रति महीने जमा किया जा सकता है और उसके बाद रकम ₹10 के गुणक में बढ़ाई जा सकती है। इसमें अधिकतम जमा की कोई तय सीमा नहीं है। इसकी सामान्य अवधि 5 साल है और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

पैसे की सुरक्षा का क्या?

पोस्ट ऑफिस की RD छोटी बचत योजनाओं का हिस्सा है और इसे सरकार की छोटी बचत योजनाओं के तहत चलाया जाता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है जो बाजार से जुड़े निवेश के बजाय निश्चित ब्याज और नियमित बचत को प्राथमिकता देते हैं।

ध्यान रखें कि 6.7% ब्याज दर हमेशा के लिए फिक्स नहीं है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा सरकार तिमाही आधार पर करती है। इसलिए नया खाता खोलते समय लागू दर जरूर जांचनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना गिरा, चमकी चांदी; कितना सस्ता हुआ गोल्ड? चेक करें लेटेस्ट भाव